देश के हजारों अस्पतालों ने बंद की कैशलेस इलाज की सुविधा, जानें कारण और मरीजों के लिए क्या है समाधान

Business News

देशभर के हजारों निजी अस्पतालों ने बीमा कंपनियों के साथ विवाद के कारण कैशलेस इलाज की सुविधा बंद कर दी है। इस फैसले का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है। हेल्थ इंश्योरेंस कराने वाले अब अपनी जेब से भुगतान करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

 15,000 से ज्यादा अस्पतालों ने खत्म किया कैशलेस कॉन्ट्रैक्ट

बीमा कंपनियों के साथ अनुबंध खत्म करने वाले अस्पतालों की संख्या लगभग 15,000 बताई जा रही है। इस फैसले से मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने हेल्थ पॉलिसी करवाई है ताकि मुश्किल वक्त में इलाज का खर्चा उनके लिए आसान हो।

विशेष रूप से बजाज आलियांज, केयर हेल्थ और निवा बूपा की कैशलेस सुविधा पर रोक लगाई गई है। अस्पतालों का आरोप है कि बीमा कंपनियां इलाज के खर्च में कटौती कर रही हैं और पुराने दरों पर इलाज कराने पर जोर दे रही हैं। इसके अलावा भुगतान में देरी और बिल स्वीकृति में लंबा समय मरीजों और अस्पतालों दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।

 10 साल पुराने रेट पर इलाज की मांग

हरियाणा प्राइवेट अस्पताल एसोसिएशन के सदस्य डॉ. मनीष मधुकर का कहना है कि बीमा कंपनियां इलाज के 10 साल पुराने रेट पर ही भुगतान करना चाहती हैं। उनका कहना है कि इलाज के खर्च हर दो साल में अपडेट होते रहते हैं, लेकिन बीमा कंपनियां इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं।

  • दवाइयों, जांचों और कमरे के किराए में कटौती

  • मरीज के डिस्चार्ज के बाद अंतिम बिल मंजूर करने में देरी

  • अस्पतालों को अनावश्यक अतिरिक्त खर्च उठाने पर मजबूर करना

डॉ. मधुकर के अनुसार, यही वजह है कि अस्पतालों ने कैशलेस सुविधा बंद करने का फैसला लिया।

 RGHS योजना में भी बकाया भुगतान का असर

राजस्थान में सरकार की RGHS हेल्थ स्कीम के तहत इलाज कर रहे लगभग 701 प्राइवेट अस्पतालों ने भी कैशलेस सुविधा बंद कर दी है। इन अस्पतालों पर सरकार पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये बकाया है।

इसका असर 35 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार पर पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्मचारी संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। अस्पतालों का कहना है कि जब तक बकाया राशि नहीं मिलेगी, वे इस योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे।

 क्लेम रिजेक्ट का आंकड़ा

बीमा कंपनियां हर साल लाखों करोड़ रुपए के क्लेम रिजेक्ट कर रही हैं।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में 26,000 करोड़ रुपए के क्लेम रिजेक्ट हुए

  • कुल 36.5 करोड़ पॉलिसी जारी हुई, लेकिन क्लेम केवल 7.66 लाख करोड़ रुपए के मंजूर हुए

  • करीब 3.53 लाख करोड़ रुपए के क्लेम किसी न किसी कारण से खारिज

इससे स्पष्ट होता है कि बीमा कंपनियां बड़े पैमाने पर प्रीमियम वसूल रही हैं, लेकिन मरीजों को फायदा कम पहुँच रहा है।

 पॉलिसीधारकों के लिए क्या करें?

  • अगर आपकी पॉलिसी बजाज आलियांज, केयर हेल्थ या निवा बूपा जैसी कंपनी की है, तो पॉलिसी की स्थिति जरूर जांचें

  • अस्पताल से कैशलेस सुविधा की पुष्टि कर लें, ताकि इलाज के वक्त परेशानी न हो।

  • जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए कैशलेस से हटकर भुगतान विकल्प या निजी व्यवस्था की योजना बनाएं।

अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच विवाद का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है। 1 सितंबर से लागू यह फैसला मरीजों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पॉलिसीधारकों को समय रहते सतर्क रहना और अपनी पॉलिसी की स्थिति जानना जरूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

देश के हजारों अस्पतालों ने बंद की कैशलेस इलाज की सुविधा, जानें कारण और मरीजों के लिए क्या है समाधान

Business News

देशभर के हजारों निजी अस्पतालों ने बीमा कंपनियों के साथ विवाद के कारण कैशलेस इलाज की सुविधा बंद कर दी है। इस फैसले का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है। हेल्थ इंश्योरेंस कराने वाले अब अपनी जेब से भुगतान करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

 15,000 से ज्यादा अस्पतालों ने खत्म किया कैशलेस कॉन्ट्रैक्ट

बीमा कंपनियों के साथ अनुबंध खत्म करने वाले अस्पतालों की संख्या लगभग 15,000 बताई जा रही है। इस फैसले से मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने हेल्थ पॉलिसी करवाई है ताकि मुश्किल वक्त में इलाज का खर्चा उनके लिए आसान हो।

विशेष रूप से बजाज आलियांज, केयर हेल्थ और निवा बूपा की कैशलेस सुविधा पर रोक लगाई गई है। अस्पतालों का आरोप है कि बीमा कंपनियां इलाज के खर्च में कटौती कर रही हैं और पुराने दरों पर इलाज कराने पर जोर दे रही हैं। इसके अलावा भुगतान में देरी और बिल स्वीकृति में लंबा समय मरीजों और अस्पतालों दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।

 10 साल पुराने रेट पर इलाज की मांग

हरियाणा प्राइवेट अस्पताल एसोसिएशन के सदस्य डॉ. मनीष मधुकर का कहना है कि बीमा कंपनियां इलाज के 10 साल पुराने रेट पर ही भुगतान करना चाहती हैं। उनका कहना है कि इलाज के खर्च हर दो साल में अपडेट होते रहते हैं, लेकिन बीमा कंपनियां इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं।

  • दवाइयों, जांचों और कमरे के किराए में कटौती

  • मरीज के डिस्चार्ज के बाद अंतिम बिल मंजूर करने में देरी

  • अस्पतालों को अनावश्यक अतिरिक्त खर्च उठाने पर मजबूर करना

डॉ. मधुकर के अनुसार, यही वजह है कि अस्पतालों ने कैशलेस सुविधा बंद करने का फैसला लिया।

 RGHS योजना में भी बकाया भुगतान का असर

राजस्थान में सरकार की RGHS हेल्थ स्कीम के तहत इलाज कर रहे लगभग 701 प्राइवेट अस्पतालों ने भी कैशलेस सुविधा बंद कर दी है। इन अस्पतालों पर सरकार पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये बकाया है।

इसका असर 35 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार पर पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्मचारी संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। अस्पतालों का कहना है कि जब तक बकाया राशि नहीं मिलेगी, वे इस योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे।

 क्लेम रिजेक्ट का आंकड़ा

बीमा कंपनियां हर साल लाखों करोड़ रुपए के क्लेम रिजेक्ट कर रही हैं।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में 26,000 करोड़ रुपए के क्लेम रिजेक्ट हुए

  • कुल 36.5 करोड़ पॉलिसी जारी हुई, लेकिन क्लेम केवल 7.66 लाख करोड़ रुपए के मंजूर हुए

  • करीब 3.53 लाख करोड़ रुपए के क्लेम किसी न किसी कारण से खारिज

इससे स्पष्ट होता है कि बीमा कंपनियां बड़े पैमाने पर प्रीमियम वसूल रही हैं, लेकिन मरीजों को फायदा कम पहुँच रहा है।

 पॉलिसीधारकों के लिए क्या करें?

  • अगर आपकी पॉलिसी बजाज आलियांज, केयर हेल्थ या निवा बूपा जैसी कंपनी की है, तो पॉलिसी की स्थिति जरूर जांचें

  • अस्पताल से कैशलेस सुविधा की पुष्टि कर लें, ताकि इलाज के वक्त परेशानी न हो।

  • जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए कैशलेस से हटकर भुगतान विकल्प या निजी व्यवस्था की योजना बनाएं।

अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच विवाद का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है। 1 सितंबर से लागू यह फैसला मरीजों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पॉलिसीधारकों को समय रहते सतर्क रहना और अपनी पॉलिसी की स्थिति जानना जरूरी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/thousands-of-hospitals-in-the-country-discontinued-cashless-treatment-facility/article-31574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.