श्योपुर: नहर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत; दो घायल, एक को कोटा रेफर

Sheopur, MP

श्योपुर जिले में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नहर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। चकबमूल्या गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, खीरनी गांव के 24 वर्षीय अभिषेक मीणा अपने 60 वर्षीय ताऊ घनश्याम मीणा के साथ हीरापुर दवा लेने जा रहे थे। चकबमूल्या गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ताऊ घनश्याम को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है।

दूसरी बाइक पर सवार वनखरा निवासी 30 वर्षीय रामबल की भी हादसे में जान चली गई। उनके साथी राधेश्याम मुरारी घायल हो गए हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना पर एएसआई ब्रजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि नहर रोड पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवार गहरे सदमे में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

श्योपुर: नहर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत; दो घायल, एक को कोटा रेफर

Sheopur, MP

 हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, खीरनी गांव के 24 वर्षीय अभिषेक मीणा अपने 60 वर्षीय ताऊ घनश्याम मीणा के साथ हीरापुर दवा लेने जा रहे थे। चकबमूल्या गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ताऊ घनश्याम को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है।

दूसरी बाइक पर सवार वनखरा निवासी 30 वर्षीय रामबल की भी हादसे में जान चली गई। उनके साथी राधेश्याम मुरारी घायल हो गए हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना पर एएसआई ब्रजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि नहर रोड पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवार गहरे सदमे में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-bikes-killed-by-two-bikes-on-shehopur-canal-road/article-31655

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.