इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

Sports

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की। ‘द ओवल’ में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराकर सीरीज में वापसी की है।

 भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, मगर टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इसके बावजूद भारतीय टीम अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है।

 आखिरी ओवर में जीत से चूकी टीम इंडिया

172 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। लेकिन इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने केवल 6 रन दिए और कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट भी ले लिया। इस तरह भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

 स्मृति और शेफाली की धमाकेदार शुरुआत

भारत की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की, मगर उनके आउट होते ही भारत की पारी पटरी से उतर गई।

 इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने दी मजबूत शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने शानदार शुरुआत की। सोफिया डंकले (75 रन) और डेनिएल व्याट-हॉज (66 रन) ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़ डाले। हालांकि मिडिल ऑर्डर बिखरने से इंग्लैंड 171 रन तक ही पहुंच सका।

 राधा यादव ने पूरे किए 100 विकेट

इस मुकाबले में भारत की स्पिनर राधा यादव ने भी इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की दूसरी महिला गेंदबाज बनीं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने यह मुकाम छुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

Sports

 भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, मगर टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इसके बावजूद भारतीय टीम अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है।

 आखिरी ओवर में जीत से चूकी टीम इंडिया

172 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। लेकिन इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने केवल 6 रन दिए और कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट भी ले लिया। इस तरह भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

 स्मृति और शेफाली की धमाकेदार शुरुआत

भारत की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की, मगर उनके आउट होते ही भारत की पारी पटरी से उतर गई।

 इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने दी मजबूत शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने शानदार शुरुआत की। सोफिया डंकले (75 रन) और डेनिएल व्याट-हॉज (66 रन) ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़ डाले। हालांकि मिडिल ऑर्डर बिखरने से इंग्लैंड 171 रन तक ही पहुंच सका।

 राधा यादव ने पूरे किए 100 विकेट

इस मुकाबले में भारत की स्पिनर राधा यादव ने भी इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की दूसरी महिला गेंदबाज बनीं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने यह मुकाम छुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/england-defeated-india-by-5-runs-smriti-mandhanas-half-century/article-26586

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.