बलौदाबाजार में छात्रा से छेड़छाड़ पर कड़ी कार्रवाई: शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द, अन्य 4 स्कूलों को नोटिस

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल टीचर द्वारा छेड़छाड़ के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस गंभीर मामले ने जिले में शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

9 जून 2025 को स्व. डी.आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन द्वारा संचालित 5 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इनमें शामिल थे:

  1. शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुहेला

  2. शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला

  3. शांति देवी स्कूल, रावन

  4. शांति देवी स्कूल, दतान

  5. शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला

जांच के दौरान शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया। आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा पर स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही स्कूल के संचालक व प्राचार्य को एक सप्ताह के भीतर स्कूल परिसर से आवास हटाने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा, 15 दिनों में प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का निर्देश भी दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य स्कूलों को नोटिस

निरीक्षण में शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल, शांति देवी स्कूल रावन और शांति देवी स्कूल दतान में भी मानकों की गंभीर कमी पाई गई। इन तीनों स्कूलों को नोटिस जारी कर नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जरूरी मानकों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं किया गया, तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय साहू समाज द्वारा प्रदर्शन भी किया गया, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार में छात्रा से छेड़छाड़ पर कड़ी कार्रवाई: शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द, अन्य 4 स्कूलों को नोटिस

Baloda Bazar, cg

कलेक्टर दीपक सोनी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस गंभीर मामले ने जिले में शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

9 जून 2025 को स्व. डी.आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन द्वारा संचालित 5 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इनमें शामिल थे:

  1. शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुहेला

  2. शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला

  3. शांति देवी स्कूल, रावन

  4. शांति देवी स्कूल, दतान

  5. शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला

जांच के दौरान शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया। आरोपी शिक्षक शैलेष वर्मा पर स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही स्कूल के संचालक व प्राचार्य को एक सप्ताह के भीतर स्कूल परिसर से आवास हटाने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा, 15 दिनों में प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का निर्देश भी दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य स्कूलों को नोटिस

निरीक्षण में शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल, शांति देवी स्कूल रावन और शांति देवी स्कूल दतान में भी मानकों की गंभीर कमी पाई गई। इन तीनों स्कूलों को नोटिस जारी कर नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जरूरी मानकों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं किया गया, तो इनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय साहू समाज द्वारा प्रदर्शन भी किया गया, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-action-on-tampering-with-a-student-in-balodabazar-canceled/article-26594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.