लोन की किस्त का दबाव बना काल: शहडोल में नवविवाहित दंपती ने एक साथ फंदा लगाकर दी जान

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात ग्राम मजीरा में 25 वर्षीय बोधन सिंह गोंड और उसकी 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला सिंह गोंड के शव उनके घर के अंदर फंदे से लटके मिले।

 परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के पीछे आर्थिक तनाव और कर्ज की किश्त नहीं चुकाने से उपजे पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।

पिता की फटकार के बाद कमरे में गए, फिर नहीं लौटे बाहर

परिवार वालों ने बताया कि बोधन और उर्मिला ने किसी महिला स्व-सहायता समूह से कर्ज लिया था, जिसकी किश्त समय पर नहीं चुकाई जा सकी थी। शुक्रवार रात इस मुद्दे पर बोधन के पिता ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव फंदे से झूलते मिले।

पुलिस कर रही जांच, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

घटना की सूचना पर केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और कर्ज का दबाव ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी और तहसीलदार को भी जानकारी दी गई। शनिवार सुबह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

एक साल पहले हुई थी शादी, हंसता-खेलता घर उजड़ा

बोधन और उर्मिला की शादी को महज एक साल ही हुआ था। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों मेहनती और शांत स्वभाव के थे। उनकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है। एक साधारण आर्थिक परेशानी ने दो जिंदगियां छीन लीं और एक परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया।

समाज के लिए एक चेतावनी

यह घटना उन अनगिनत मामलों में से एक है, जो आर्थिक दबाव, पारिवारिक संवाद की कमी और मानसिक तनाव के चलते हो रही आत्महत्याओं की बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है। ज़रूरत है समय रहते संवाद, सहानुभूति और समाधान की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लोन की किस्त का दबाव बना काल: शहडोल में नवविवाहित दंपती ने एक साथ फंदा लगाकर दी जान

Shahdol, MP

 परिजनों के मुताबिक, आत्महत्या के पीछे आर्थिक तनाव और कर्ज की किश्त नहीं चुकाने से उपजे पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।

पिता की फटकार के बाद कमरे में गए, फिर नहीं लौटे बाहर

परिवार वालों ने बताया कि बोधन और उर्मिला ने किसी महिला स्व-सहायता समूह से कर्ज लिया था, जिसकी किश्त समय पर नहीं चुकाई जा सकी थी। शुक्रवार रात इस मुद्दे पर बोधन के पिता ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव फंदे से झूलते मिले।

पुलिस कर रही जांच, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

घटना की सूचना पर केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और कर्ज का दबाव ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी और तहसीलदार को भी जानकारी दी गई। शनिवार सुबह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

एक साल पहले हुई थी शादी, हंसता-खेलता घर उजड़ा

बोधन और उर्मिला की शादी को महज एक साल ही हुआ था। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों मेहनती और शांत स्वभाव के थे। उनकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर है। एक साधारण आर्थिक परेशानी ने दो जिंदगियां छीन लीं और एक परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया।

समाज के लिए एक चेतावनी

यह घटना उन अनगिनत मामलों में से एक है, जो आर्थिक दबाव, पारिवारिक संवाद की कमी और मानसिक तनाव के चलते हो रही आत्महत्याओं की बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है। ज़रूरत है समय रहते संवाद, सहानुभूति और समाधान की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-pressure-of-the-loan-installment-was-put-in-place/article-26596

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.