क्या आपके पास है CKYC नंबर? बार-बार केवाईसी कराने से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसे बनाएं यह कार्ड

Business News

Aadhar Card की तरह ही आप अपना सीकेवाईसी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CKYC कार्ड में आपको एक यूनिक 14 नंबर मिलेगा। इसी नंबर का इस्तेमाल कर बैंक या म्यूचुअल फंड हाउस करेंगे।

बैंक में अकाउंट खोलना हो या म्यूचुअल फंड में निवेश, सबसे पहले आपको KYC (अपने ग्राहक को जानो) करना होता है। बैंक इसके लिए तमाम दस्तावेज आपसे लेते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले भी फंड हाउस आपके केवाईसी कराते हैं। वह इसके लिएआपसे पैन, आधार समेत दूसरे दस्तावेज लेते हैं। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो CKYC नंबर बनवा लें। यह बहुत ही आसानी से बनता है। इसके बाद आपको बार-बार केवाईसी कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगाी। इस नंबर को होने पर आपको बैंक अकाउंट खोलने या कोई और वित्तीय काम करने में केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपके पास CKYC नंबर होगा तो आप घर बैठे SBI में खाता खोल सकते हैं। बैंक यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। आइए जानते हैं कि यह नंबर आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं। 

CKYC क्या है?

भारत में एक केंद्रीकृत डेटाबेस है जो ग्राहकों की KYC जानकारी संग्रहीत करता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह आपकी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वॉल्ट की तरह है। इसलिए, जब आप खाता खोलना या निवेश करना चाहते हैं, तो आपको हर बार अपना KYC करना नहीं करना होगा। बैंक CKYC के जरिये अपनी जरूरत की जानकारी ले लेंगे। CKYC एक यूनिक 14 डिजिटल नंबर है जो आपकी पहचान से जुड़ा होता है ताकि सभी पहचान दस्तावेजों तक आसानी से पहुंचा जा सके। आपको बता दें कि सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट (सीईआरएसएआई) की केंद्रीय रजिस्ट्री भारत सरकार के अधीन एक निकाय है जो केवाईसी रिकॉर्ड के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के रूप में कार्य करती है।

CKYC के लाभ

  • बैंक खाता खोलने या नया इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले हर बार KYC करने की जरूरत नहीं होती है। 
  • आवश्यकता पड़ने पर अपने सीकेवाईसी डेटा को अपडेट किया जा सकता है। 
  • एक ही CKYC नंबर का उपयोग बीमा, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजारों जैसे विभिन्न वित्तीय साधनों में किया जा सकता है।
  • सीकेवाईसी वित्तीय कंपनियों को दस्तावेजों को जल्दी और सुरक्षित रूप से सत्यापित करने में सक्षम बनाता है। इससे ​प्रक्रिया तेज होती है।

आप अपना CKYC कैसे बनाएं?

  • CKYC के साथ पंजीकृत एक वित्तीय संस्थान (बैंक, बीमा कंपनी, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संस्थान) खोजें।
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड और पते के प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करें। 
  • वित्तीय संस्थान आपके दस्तावेजों को जारी करने वाले अधिकारियों के साथ सत्यापित करेगा।
  • सफल सत्यापन के बाद, आपको एक यूनिक 14-अंकीय CKYC नंबर मिल जाएगा। 

आप अपना CKYC नंबर कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले https://www.ckycindia.in/kyc/getkyccard लिंक को खोलें। 
  2. आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें। इसके बार कैप्चा दर्ज करें। 
  3. नेक्स्ट पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
  4. उस ओटीपी को दर्ज करें। फिर आपके मोबाइल पर एक लिंक आएगा। इसके जरिये आप अपना CKYC कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। पासवर्ड आपका डेट ऑफ बर्थ होगा। यह DDMMYYYY फारमेट में होगा। इसके बाद आपका सीकेवाईसी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

क्या आपके पास है CKYC नंबर? बार-बार केवाईसी कराने से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसे बनाएं यह कार्ड

Business News

बैंक में अकाउंट खोलना हो या म्यूचुअल फंड में निवेश, सबसे पहले आपको KYC (अपने ग्राहक को जानो) करना होता है। बैंक इसके लिए तमाम दस्तावेज आपसे लेते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले भी फंड हाउस आपके केवाईसी कराते हैं। वह इसके लिएआपसे पैन, आधार समेत दूसरे दस्तावेज लेते हैं। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो CKYC नंबर बनवा लें। यह बहुत ही आसानी से बनता है। इसके बाद आपको बार-बार केवाईसी कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगाी। इस नंबर को होने पर आपको बैंक अकाउंट खोलने या कोई और वित्तीय काम करने में केवाईसी कराने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपके पास CKYC नंबर होगा तो आप घर बैठे SBI में खाता खोल सकते हैं। बैंक यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। आइए जानते हैं कि यह नंबर आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं। 

CKYC क्या है?

भारत में एक केंद्रीकृत डेटाबेस है जो ग्राहकों की KYC जानकारी संग्रहीत करता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह आपकी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वॉल्ट की तरह है। इसलिए, जब आप खाता खोलना या निवेश करना चाहते हैं, तो आपको हर बार अपना KYC करना नहीं करना होगा। बैंक CKYC के जरिये अपनी जरूरत की जानकारी ले लेंगे। CKYC एक यूनिक 14 डिजिटल नंबर है जो आपकी पहचान से जुड़ा होता है ताकि सभी पहचान दस्तावेजों तक आसानी से पहुंचा जा सके। आपको बता दें कि सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट (सीईआरएसएआई) की केंद्रीय रजिस्ट्री भारत सरकार के अधीन एक निकाय है जो केवाईसी रिकॉर्ड के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के रूप में कार्य करती है।

CKYC के लाभ

  • बैंक खाता खोलने या नया इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले हर बार KYC करने की जरूरत नहीं होती है। 
  • आवश्यकता पड़ने पर अपने सीकेवाईसी डेटा को अपडेट किया जा सकता है। 
  • एक ही CKYC नंबर का उपयोग बीमा, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजारों जैसे विभिन्न वित्तीय साधनों में किया जा सकता है।
  • सीकेवाईसी वित्तीय कंपनियों को दस्तावेजों को जल्दी और सुरक्षित रूप से सत्यापित करने में सक्षम बनाता है। इससे ​प्रक्रिया तेज होती है।

आप अपना CKYC कैसे बनाएं?

  • CKYC के साथ पंजीकृत एक वित्तीय संस्थान (बैंक, बीमा कंपनी, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय संस्थान) खोजें।
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड और पते के प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करें। 
  • वित्तीय संस्थान आपके दस्तावेजों को जारी करने वाले अधिकारियों के साथ सत्यापित करेगा।
  • सफल सत्यापन के बाद, आपको एक यूनिक 14-अंकीय CKYC नंबर मिल जाएगा। 

आप अपना CKYC नंबर कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले https://www.ckycindia.in/kyc/getkyccard लिंक को खोलें। 
  2. आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें। इसके बार कैप्चा दर्ज करें। 
  3. नेक्स्ट पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
  4. उस ओटीपी को दर्ज करें। फिर आपके मोबाइल पर एक लिंक आएगा। इसके जरिये आप अपना CKYC कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। पासवर्ड आपका डेट ऑफ बर्थ होगा। यह DDMMYYYY फारमेट में होगा। इसके बाद आपका सीकेवाईसी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। 
https://www.dainikjagranmpcg.com/business/do-you-have-ckyc-number-you-will-get-relief-from/article-5472

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.