Reliance JIO-BP का पेट्रोल पंप खोलने का शानदार मौका, जान‍िए क‍ितना करना होगा न‍िवेश?

Business News

विज्ञापन के जर‍िये बताया गया है क‍ि कौन पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर सकता है? साथ ही यह भी बताया गया है क‍ि इसके लिए कि‍न-क‍िन चीजों की जरूरत होगी?

नौकरी करने वाले हर दूसरे शख्‍स की ख्‍वाह‍िश ब‍िजनेस करने की होती है. अगर आप भी बिजनेस के तौर पर पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते हैं तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो-बीपी (Reliance JIO-BP) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. जी हां, कंपनी की तरफ से हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया गया है. इस व‍िज्ञापन में पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विज्ञापन के जर‍िये बताया गया है क‍ि कौन पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर सकता है? साथ ही यह भी बताया गया है क‍ि इसके लिए कि‍न-क‍िन चीजों की जरूरत होगी?

क‍ितनी जमीन की जरूरत होगी?

रिलायंस जियो-बीपी की तरफ से पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया है, उसमें जमीन के साइज को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं. अगर आप इस कारोबार में कदम रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यद‍ि किसी शख्स के पास हाईवे क‍िनाने और शहर में जमीन है तो वह पेट्रोल पंप खोल सकता है. अगर जमीन हाइवे क‍िनारे है तो इसका साइज कम से कम 3 हजार स्‍कवेयर मीटर और शहर में हो तो 1200 स्‍कवेयर मीटर का हो. वहीं ल‍िंक रोड पर जमीन का साइज कम से कम 2000 स्‍कवेयर मीटर का होना चाह‍िए.

करना होगा बड़ा निवेश
रिलायंस जियो-बीपी के पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आपके पास केवल जमीन का ही होना काफी नहीं है. इस ब‍िजनेस में कदम रखने के लिए आपको एक बड़ी रकम भी निवेश करनी होगी. विज्ञापन के अनुसार, पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कम से कम 2 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा. यह रकम जमीन के स्थान, पेट्रोल पंप के साइज और अन्य कारकों पर निर्भर करती है. अगर आप किसी बड़े शहर में या हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको इससे भी ज्‍यादा का निवेश करना पड़ सकता है.

कैसे करना होगा अप्लाई?
अगर आप मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो-बीपी के साथ मिलकर अपना खुद का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आपको रिलायंस जियो-बीपी की डीलरशिप वेबसाइट partners.jiobp.in पर जाना होगा. यहां आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा. इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, आपका शहर, आपके पास मौजूद जमीन की जानकारी और बाकी जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड आद‍ि अपलोड करने होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Reliance JIO-BP का पेट्रोल पंप खोलने का शानदार मौका, जान‍िए क‍ितना करना होगा न‍िवेश?

Business News

नौकरी करने वाले हर दूसरे शख्‍स की ख्‍वाह‍िश ब‍िजनेस करने की होती है. अगर आप भी बिजनेस के तौर पर पेट्रोल पंप शुरू करना चाहते हैं तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो-बीपी (Reliance JIO-BP) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है. जी हां, कंपनी की तरफ से हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया गया है. इस व‍िज्ञापन में पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विज्ञापन के जर‍िये बताया गया है क‍ि कौन पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कर सकता है? साथ ही यह भी बताया गया है क‍ि इसके लिए कि‍न-क‍िन चीजों की जरूरत होगी?

क‍ितनी जमीन की जरूरत होगी?

रिलायंस जियो-बीपी की तरफ से पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया है, उसमें जमीन के साइज को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं. अगर आप इस कारोबार में कदम रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. यद‍ि किसी शख्स के पास हाईवे क‍िनाने और शहर में जमीन है तो वह पेट्रोल पंप खोल सकता है. अगर जमीन हाइवे क‍िनारे है तो इसका साइज कम से कम 3 हजार स्‍कवेयर मीटर और शहर में हो तो 1200 स्‍कवेयर मीटर का हो. वहीं ल‍िंक रोड पर जमीन का साइज कम से कम 2000 स्‍कवेयर मीटर का होना चाह‍िए.

करना होगा बड़ा निवेश
रिलायंस जियो-बीपी के पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आपके पास केवल जमीन का ही होना काफी नहीं है. इस ब‍िजनेस में कदम रखने के लिए आपको एक बड़ी रकम भी निवेश करनी होगी. विज्ञापन के अनुसार, पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कम से कम 2 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा. यह रकम जमीन के स्थान, पेट्रोल पंप के साइज और अन्य कारकों पर निर्भर करती है. अगर आप किसी बड़े शहर में या हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको इससे भी ज्‍यादा का निवेश करना पड़ सकता है.

कैसे करना होगा अप्लाई?
अगर आप मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो-बीपी के साथ मिलकर अपना खुद का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आपको रिलायंस जियो-बीपी की डीलरशिप वेबसाइट partners.jiobp.in पर जाना होगा. यहां आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा. इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, आपका शहर, आपके पास मौजूद जमीन की जानकारी और बाकी जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड आद‍ि अपलोड करने होंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/great-opportunity-to-open-a-petrol-pump-of-reliance-jio-bp/article-3957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.