लाल ईंट निर्माताओं का सरकार पर हमला: जीएसटी दर न घटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

नई दिल्ली

भारत में हर व्यक्ति के लिए अपना घर बनाना एक महत्वपूर्ण सपना है। परंतु देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का प्रमुख स्त्रोत और सस्ती निर्माण सामग्री के रूप में कार्य करने वाले लाल ईंट उद्योग को अब गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ईंटों पर 12% जीएसटी दर और कोयले पर 18% कर लागू रहने के कारण यह उद्योग आर्थिक रूप से संकट में है।

महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री मुरारी कुमार “मन्नू” ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2017 में लागू कम्पोजीशन स्कीम को मार्च 2022 में समाप्त कर दिया गया था, जिससे छोटे व मध्यम ईंट भट्टा संचालकों पर भारी बोझ आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमेंट जैसे निर्माण सामग्री पर तो कर दरें घटाई जा रही हैं, लेकिन लाल ईंट निर्माताओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

 मन्नू ने कहा, “ईंट भट्ठा एक ग्रामीण मौसमी उद्योग है, जिसमें हर वर्ष करीब 3 करोड़ लोग रोजगार पाते हैं। सरकार की वर्तमान नीतियों से यह उद्योग बंद होने के कगार पर है। यदि तत्काल राहत नहीं दी गई तो लाखों लोग बेरोजगार होंगे और आम जनता के लिए घर बनाना महंगा हो जाएगा।”

महासंघ ने यह भी बताया कि पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश के भट्ठों को ज़िग-ज़ैग तकनीक में बदला गया, जिसमें प्रति भट्ठा लगभग 50 लाख रुपये का निवेश हुआ, लेकिन सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। नतीजतन, उत्पादन लागत बढ़ने के कारण ईंट की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

इस कड़ी में महासंघ ने सरकार से मांग की है कि 1–50 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले ईंट निर्माताओं को पुनः कम्पोजीशन स्कीम में शामिल किया जाए। साथ ही, जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% किया जाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा दी जाए। वे चाहते हैं कि मौजूदा 6% व 12% की दरें समाप्त कर केवल 1% कर दर लागू की जाए ताकि छोटे-छोटे भट्ठा संचालक और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार प्रभावित न हो।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी ने भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए तो प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा और घर बनाने की लागत और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य न केवल खुद के हित की लड़ाई है, बल्कि पूरे देश के नागरिकों को घर दिलाने की दिशा में बाधाएं दूर करना है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासंघ के अन्य पदाधिकारी जैसे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अजीत यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बृज मोहन गुप्ता, उत्तरांचल से नरेश त्यागी, सतेन्द्र सिंह व खुशीराम गोयल मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।

......................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Sep 2025 By दैनिक जागरण

लाल ईंट निर्माताओं का सरकार पर हमला: जीएसटी दर न घटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

नई दिल्ली

भारत में हर व्यक्ति के लिए अपना घर बनाना एक महत्वपूर्ण सपना है। परंतु देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का प्रमुख स्त्रोत और सस्ती निर्माण सामग्री के रूप में कार्य करने वाले लाल ईंट उद्योग को अब गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ईंटों पर 12% जीएसटी दर और कोयले पर 18% कर लागू रहने के कारण यह उद्योग आर्थिक रूप से संकट में है।

महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री मुरारी कुमार “मन्नू” ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्ष 2017 में लागू कम्पोजीशन स्कीम को मार्च 2022 में समाप्त कर दिया गया था, जिससे छोटे व मध्यम ईंट भट्टा संचालकों पर भारी बोझ आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमेंट जैसे निर्माण सामग्री पर तो कर दरें घटाई जा रही हैं, लेकिन लाल ईंट निर्माताओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

 मन्नू ने कहा, “ईंट भट्ठा एक ग्रामीण मौसमी उद्योग है, जिसमें हर वर्ष करीब 3 करोड़ लोग रोजगार पाते हैं। सरकार की वर्तमान नीतियों से यह उद्योग बंद होने के कगार पर है। यदि तत्काल राहत नहीं दी गई तो लाखों लोग बेरोजगार होंगे और आम जनता के लिए घर बनाना महंगा हो जाएगा।”

महासंघ ने यह भी बताया कि पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश के भट्ठों को ज़िग-ज़ैग तकनीक में बदला गया, जिसमें प्रति भट्ठा लगभग 50 लाख रुपये का निवेश हुआ, लेकिन सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। नतीजतन, उत्पादन लागत बढ़ने के कारण ईंट की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

इस कड़ी में महासंघ ने सरकार से मांग की है कि 1–50 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले ईंट निर्माताओं को पुनः कम्पोजीशन स्कीम में शामिल किया जाए। साथ ही, जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% किया जाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा दी जाए। वे चाहते हैं कि मौजूदा 6% व 12% की दरें समाप्त कर केवल 1% कर दर लागू की जाए ताकि छोटे-छोटे भट्ठा संचालक और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार प्रभावित न हो।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी ने भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए तो प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा और घर बनाने की लागत और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य न केवल खुद के हित की लड़ाई है, बल्कि पूरे देश के नागरिकों को घर दिलाने की दिशा में बाधाएं दूर करना है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासंघ के अन्य पदाधिकारी जैसे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अजीत यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बृज मोहन गुप्ता, उत्तरांचल से नरेश त्यागी, सतेन्द्र सिंह व खुशीराम गोयल मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।

......................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/red-brick-manufacturers-attack-government-warning-of-protest-against-gst/article-32974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.