हेल्थ इंश्योरेंस विवाद: अस्पताल और कंपनियों की खींचतान में पॉलिसीधारकों पर संकट

Business news

देश का हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर इन दिनों बड़ी चुनौती से गुजर रहा है। अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच कैशलेस इलाज को लेकर जारी जंग का खामियाजा सीधा पॉलिसीधारकों को भुगतना पड़ रहा है।

हाल ही में एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) (AHPI), जिसमें 15 हजार से ज्यादा अस्पताल जुड़े हैं, ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को 22 सितंबर से कैशलेस सुविधा बंद करने की चेतावनी दी थी। हालांकि फिलहाल इस फैसले को टाल दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है टकराहट

इससे पहले 22 अगस्त 2025 को बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस और केयर हेल्थ इंश्योरेंस के खिलाफ भी अस्पतालों ने चेतावनी दी थी कि उनके ग्राहकों को कैशलेस इलाज नहीं मिलेगा। असहमति की सबसे बड़ी वजह टैरिफ दरों पर विवाद बताई जा रही है।

बीमा कंपनियों की जवाबी कार्रवाई

केवल अस्पताल ही नहीं, कई बीमा कंपनियां भी अपने पैनल से अस्पतालों को बाहर कर रही हैं।

  • निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने 16 अगस्त 2025 को मैक्स हेल्थकेयर को पैनल से हटाया।

  • केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने इसी साल फरवरी में दिल्ली-एनसीआर के कई अस्पतालों से करार खत्म किया।

बीच में फंस रहे मरीज

इस खींचतान से सबसे ज्यादा नुकसान मरीजों को हो रहा है।

  • कई जगह पॉलिसीधारकों को कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा।

  • कई को एडवांस में पूरा बिल चुकाना पड़ता है।

  • रीइंबर्समेंट भी समय पर न मिलने से बीमा होने के बावजूद आर्थिक संकट गहराता है।

बढ़ती मुश्किलें

भारत में अभी भी स्वास्थ्य बीमा लेने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में यह विवाद नए ग्राहकों को भी हतोत्साहित कर रहा है। लोगों के मन में यह सवाल गहराने लगे हैं कि बीमा पॉलिसी लेने का फायदा ही क्या, अगर जरूरत के वक्त मदद न मिले?

पुराना विवाद, गहरी जड़ें

विशेषज्ञों के अनुसार यह टकराव नया नहीं है। कोरोना महामारी के बाद से अस्पताल और बीमा कंपनियों के बीच तनाव और गहराया है। अस्पतालों का आरोप है कि कंपनियां लगातार दरें घटाने का दबाव बनाती हैं, वहीं कंपनियों का कहना है कि अस्पताल मनमाने चार्ज वसूलते हैं।

नतीजा यह है कि समझौता कहीं होता नजर नहीं आ रहा और इस रस्साकशी में सबसे बड़ा नुकसान मरीजों को उठाना पड़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2025 By दैनिक जागरण

हेल्थ इंश्योरेंस विवाद: अस्पताल और कंपनियों की खींचतान में पॉलिसीधारकों पर संकट

Business news

हाल ही में एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) (AHPI), जिसमें 15 हजार से ज्यादा अस्पताल जुड़े हैं, ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को 22 सितंबर से कैशलेस सुविधा बंद करने की चेतावनी दी थी। हालांकि फिलहाल इस फैसले को टाल दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है टकराहट

इससे पहले 22 अगस्त 2025 को बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस और केयर हेल्थ इंश्योरेंस के खिलाफ भी अस्पतालों ने चेतावनी दी थी कि उनके ग्राहकों को कैशलेस इलाज नहीं मिलेगा। असहमति की सबसे बड़ी वजह टैरिफ दरों पर विवाद बताई जा रही है।

बीमा कंपनियों की जवाबी कार्रवाई

केवल अस्पताल ही नहीं, कई बीमा कंपनियां भी अपने पैनल से अस्पतालों को बाहर कर रही हैं।

  • निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने 16 अगस्त 2025 को मैक्स हेल्थकेयर को पैनल से हटाया।

  • केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने इसी साल फरवरी में दिल्ली-एनसीआर के कई अस्पतालों से करार खत्म किया।

बीच में फंस रहे मरीज

इस खींचतान से सबसे ज्यादा नुकसान मरीजों को हो रहा है।

  • कई जगह पॉलिसीधारकों को कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा।

  • कई को एडवांस में पूरा बिल चुकाना पड़ता है।

  • रीइंबर्समेंट भी समय पर न मिलने से बीमा होने के बावजूद आर्थिक संकट गहराता है।

बढ़ती मुश्किलें

भारत में अभी भी स्वास्थ्य बीमा लेने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में यह विवाद नए ग्राहकों को भी हतोत्साहित कर रहा है। लोगों के मन में यह सवाल गहराने लगे हैं कि बीमा पॉलिसी लेने का फायदा ही क्या, अगर जरूरत के वक्त मदद न मिले?

पुराना विवाद, गहरी जड़ें

विशेषज्ञों के अनुसार यह टकराव नया नहीं है। कोरोना महामारी के बाद से अस्पताल और बीमा कंपनियों के बीच तनाव और गहराया है। अस्पतालों का आरोप है कि कंपनियां लगातार दरें घटाने का दबाव बनाती हैं, वहीं कंपनियों का कहना है कि अस्पताल मनमाने चार्ज वसूलते हैं।

नतीजा यह है कि समझौता कहीं होता नजर नहीं आ रहा और इस रस्साकशी में सबसे बड़ा नुकसान मरीजों को उठाना पड़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/health-insurance-disputes-hospitals-and-companies-tips-on-policy-holders/article-33792

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.