शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद

Business

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार हल्के नुकसान के साथ समाप्त हुआ। बीएसई सेंसेक्स 14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 82,187 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 30 अंक टूटकर 25,061 के स्तर पर रहा।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही जबकि 18 में गिरावट देखी गई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 हरे निशान में और 33 लाल निशान में बंद हुए। एक शेयर बिना बदलाव के रहा।

कौन से सेक्टर्स गिरे?

एनएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान मीडिया सेक्टर को हुआ, जो 2.27% फिसल गया। इसके अलावा सरकारी बैंकिंग में 1.57%, फार्मा और रियल्टी में करीब 1% और ऑटो सेक्टर में 0.74% की गिरावट रही।

टॉप गेनर और लूजर शेयर

  • जोमैटो का शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.32% की बढ़त के साथ ₹300 पर बंद हुआ।

  • HDFC लाइफ और हिंडाल्को भी क्रमशः 1.36% और 1.15% ऊपर बंद हुए।

  • गिरावट की बात करें तो श्रीराम फाइनेंस 2.25%, आयशर मोटर्स 2.11% और जियो फाइनेंस 1.97% नीचे लुढ़क गए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का हाल

  • BSE मिडकैप इंडेक्स 290 अंक टूटकर 46,746 पर बंद हुआ।

  • BSE स्मॉलकैप 95 अंकों की गिरावट के साथ 55,186 पर रहा।

वैश्विक बाजारों की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

  • जापान का निक्केई 0.11% की बढ़त के साथ 39,775 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 1.27% गिरकर 3,170 पर पहुंचा।

  • हांगकांग का हैंगसेंग 0.54% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% की तेजी में बंद हुए।

  • अमेरिका में डाउ जोन्स हल्की गिरावट के साथ 44,323 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक और S&P 500 में क्रमशः 0.38% और 0.14% की तेजी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद

Business

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही जबकि 18 में गिरावट देखी गई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 हरे निशान में और 33 लाल निशान में बंद हुए। एक शेयर बिना बदलाव के रहा।

कौन से सेक्टर्स गिरे?

एनएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान मीडिया सेक्टर को हुआ, जो 2.27% फिसल गया। इसके अलावा सरकारी बैंकिंग में 1.57%, फार्मा और रियल्टी में करीब 1% और ऑटो सेक्टर में 0.74% की गिरावट रही।

टॉप गेनर और लूजर शेयर

  • जोमैटो का शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.32% की बढ़त के साथ ₹300 पर बंद हुआ।

  • HDFC लाइफ और हिंडाल्को भी क्रमशः 1.36% और 1.15% ऊपर बंद हुए।

  • गिरावट की बात करें तो श्रीराम फाइनेंस 2.25%, आयशर मोटर्स 2.11% और जियो फाइनेंस 1.97% नीचे लुढ़क गए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का हाल

  • BSE मिडकैप इंडेक्स 290 अंक टूटकर 46,746 पर बंद हुआ।

  • BSE स्मॉलकैप 95 अंकों की गिरावट के साथ 55,186 पर रहा।

वैश्विक बाजारों की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

  • जापान का निक्केई 0.11% की बढ़त के साथ 39,775 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 1.27% गिरकर 3,170 पर पहुंचा।

  • हांगकांग का हैंगसेंग 0.54% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% की तेजी में बंद हुए।

  • अमेरिका में डाउ जोन्स हल्की गिरावट के साथ 44,323 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक और S&P 500 में क्रमशः 0.38% और 0.14% की तेजी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-and-nifty-flat-closed-in-stock-market/article-28467

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.