टीकमगढ़ में मछुआ समाज का प्रदर्शन, तालाब समितियों के चुनाव न कराने पर नाराज़गी

Tikamgarh, MP

टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश माझी महासभा के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में मछुआ समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने जिले के सभी तालाबों में कार्यरत मत्स्योद्योग सहकारी समितियों के चुनाव जल्द कराने की मांग की।

महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष रैकवार ने बताया कि जिले में 100 से अधिक तालाबों पर रैकवार समाज की मछुआ समितियां कार्यरत हैं। इन समितियों के चुनाव हर पांच साल में होने चाहिए, लेकिन बीते 7 वर्षों से कोई चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे समितियों की संरचना जमीनी स्तर पर कमजोर हो गई है और कई पदों पर अनधिकृत लोग कब्जा जमाए बैठे हैं।

अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप

आशीष रैकवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारी चुनाव कराने या उन्हें रद्द करने के लिए समिति सदस्यों से अवैध वसूली कर रहे हैं। रिश्वत न देने पर तालाबों में चुनाव प्रक्रिया ठप कर दी जाती है, जिससे समाज के लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। मजबूर होकर कई परिवार दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं।

एक महीने का अल्टीमेटम, नहीं तो जल सत्याग्रह

महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को एक महीने का समय दिया है। इस दौरान सभी लंबित समितियों के चुनाव कराने, तालाबों पर अवैध कब्जे हटाने, सरकारी योजनाओं में मछुआरों को 50% आरक्षण देने और गैर-मछुआ समाज के प्रबंधकों को हटाने की मांग की गई है।

साथ ही, भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की गई है। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे उग्र आंदोलन और जल सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

टीकमगढ़ में मछुआ समाज का प्रदर्शन, तालाब समितियों के चुनाव न कराने पर नाराज़गी

Tikamgarh, MP

प्रदर्शनकारियों ने जिले के सभी तालाबों में कार्यरत मत्स्योद्योग सहकारी समितियों के चुनाव जल्द कराने की मांग की।

महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष रैकवार ने बताया कि जिले में 100 से अधिक तालाबों पर रैकवार समाज की मछुआ समितियां कार्यरत हैं। इन समितियों के चुनाव हर पांच साल में होने चाहिए, लेकिन बीते 7 वर्षों से कोई चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे समितियों की संरचना जमीनी स्तर पर कमजोर हो गई है और कई पदों पर अनधिकृत लोग कब्जा जमाए बैठे हैं।

अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप

आशीष रैकवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारी चुनाव कराने या उन्हें रद्द करने के लिए समिति सदस्यों से अवैध वसूली कर रहे हैं। रिश्वत न देने पर तालाबों में चुनाव प्रक्रिया ठप कर दी जाती है, जिससे समाज के लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। मजबूर होकर कई परिवार दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं।

एक महीने का अल्टीमेटम, नहीं तो जल सत्याग्रह

महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को एक महीने का समय दिया है। इस दौरान सभी लंबित समितियों के चुनाव कराने, तालाबों पर अवैध कब्जे हटाने, सरकारी योजनाओं में मछुआरों को 50% आरक्षण देने और गैर-मछुआ समाज के प्रबंधकों को हटाने की मांग की गई है।

साथ ही, भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की गई है। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे उग्र आंदोलन और जल सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/demonstration-of-fishermen-society-in-tikamgarh/article-28469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.