धमतरी में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरते ही कार ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

Dhamtari. CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में गंगरेल डैम से लौटते समय ओवरटेकिंग के दौरान हुआ, जिसकी तस्वीरें नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मथुरा नगर मगरलोड के निवासी रितेश यादव (30) और विकास निर्मलकर (19) सोमवार को घूमने के इरादे से गंगरेल डैम गए थे। लौटते समय दोनों बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। शहर के एक शोरूम के पास ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के चलते दोनों युवक सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया।

रितेश की मौके पर मौत, विकास गंभीर घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर ही रितेश की मौत हो गई। वहीं, विकास को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रितेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी में दर्दनाक हादसा: बाइक से गिरते ही कार ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

Dhamtari. CG

यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में गंगरेल डैम से लौटते समय ओवरटेकिंग के दौरान हुआ, जिसकी तस्वीरें नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मथुरा नगर मगरलोड के निवासी रितेश यादव (30) और विकास निर्मलकर (19) सोमवार को घूमने के इरादे से गंगरेल डैम गए थे। लौटते समय दोनों बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। शहर के एक शोरूम के पास ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के चलते दोनों युवक सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया।

रितेश की मौके पर मौत, विकास गंभीर घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर ही रितेश की मौत हो गई। वहीं, विकास को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रितेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-car-crushed-one-serious-death-as-a-painful-accident/article-28489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.