धमतरी के जंगल में मिला महिला का कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त

Dhamtari. CG

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र के चिलगुड़रा गांव के जंगल में मंगलवार को एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

यह कंकाल 25 दिन पहले लापता हुई बसंता बाई नेताम (50 वर्ष) का बताया जा रहा है। कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान की गई है, जबकि घटनास्थल से सिर की खोपड़ी, रीढ़ की हड्डी और बाल भी बरामद किए गए हैं।

स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर निकले थे, तब उन्होंने मानव अवशेष देखे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बोराई पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बसंता बाई नेताम 27 जून 2025 को अचानक लापता हो गई थीं। उनके पति सगाऊ नेताम ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

अब जब जंगल से उनका कंकाल मिला है, तो पुलिस को महिला की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों की गहराई से जांच करनी होगी। थाना प्रभारी चक्रधर बाघ ने बताया कि मौत के पीछे की वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक तौर पर कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हर एंगल से जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी के जंगल में मिला महिला का कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त

Dhamtari. CG

यह कंकाल 25 दिन पहले लापता हुई बसंता बाई नेताम (50 वर्ष) का बताया जा रहा है। कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान की गई है, जबकि घटनास्थल से सिर की खोपड़ी, रीढ़ की हड्डी और बाल भी बरामद किए गए हैं।

स्थानीय ग्रामीण जब जंगल की ओर निकले थे, तब उन्होंने मानव अवशेष देखे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बोराई पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बसंता बाई नेताम 27 जून 2025 को अचानक लापता हो गई थीं। उनके पति सगाऊ नेताम ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

अब जब जंगल से उनका कंकाल मिला है, तो पुलिस को महिला की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों की गहराई से जांच करनी होगी। थाना प्रभारी चक्रधर बाघ ने बताया कि मौत के पीछे की वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक तौर पर कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हर एंगल से जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/womans-skeletal-was-identified-with-clothes-in-dhamtari-forest/article-28491

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.