शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को 14 दिन की जेल, भूपेश बघेल बोले- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी केंद्र और ED के लिए करारा तमाचा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले चैतन्य से पांच दिन तक लगातार पूछताछ की गई थी।

इस मामले में राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा, "राजनीतिक लड़ाइयों का समाधान चुनाव में होना चाहिए, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से नहीं।" कोर्ट की इस टिप्पणी ने केंद्र सरकार और ईडी की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

भूपेश बघेल का तीखा हमला

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार और ईडी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी केंद्र सरकार और ईडी के गाल पर तमाचा है। यह स्पष्ट हो चुका है कि ईडी भाजपा के एक विंग की तरह काम कर रही है।”

भूपेश ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और उनके परिवारजनों को टारगेट करना भाजपा की रणनीति बन चुकी है, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।

ED पर लगातार उठ रहे सवाल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में अब तक कई बड़े नामों की जांच की जा चुकी है। लेकिन चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद यह बहस और तेज हो गई है कि क्या जांच एजेंसियों का इस्तेमाल निष्पक्षता से हो रहा है या राजनीतिक मकसद के लिए?

फिलहाल चैतन्य बघेल जेल भेजे जा चुके हैं, और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी राजनीतिक गर्मी बढ़ने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को 14 दिन की जेल, भूपेश बघेल बोले- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी केंद्र और ED के लिए करारा तमाचा

Raipur, CG

कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले चैतन्य से पांच दिन तक लगातार पूछताछ की गई थी।

इस मामले में राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा, "राजनीतिक लड़ाइयों का समाधान चुनाव में होना चाहिए, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से नहीं।" कोर्ट की इस टिप्पणी ने केंद्र सरकार और ईडी की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

भूपेश बघेल का तीखा हमला

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार और ईडी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी केंद्र सरकार और ईडी के गाल पर तमाचा है। यह स्पष्ट हो चुका है कि ईडी भाजपा के एक विंग की तरह काम कर रही है।”

भूपेश ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और उनके परिवारजनों को टारगेट करना भाजपा की रणनीति बन चुकी है, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके।

ED पर लगातार उठ रहे सवाल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में अब तक कई बड़े नामों की जांच की जा चुकी है। लेकिन चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद यह बहस और तेज हो गई है कि क्या जांच एजेंसियों का इस्तेमाल निष्पक्षता से हो रहा है या राजनीतिक मकसद के लिए?

फिलहाल चैतन्य बघेल जेल भेजे जा चुके हैं, और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी राजनीतिक गर्मी बढ़ने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-liquor-scam-chaitanya-baghel-said-14-days-jail/article-28473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.