कोर्ट रूम में क्लर्क की फांसी लगाकर खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- काम का दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ

Durg, cg

दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार सुबह एक संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई। न्यायालय में कार्यरत क्लर्क सोमनाथ ठाकुर (46) ने कोर्ट रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद न्यायिक कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट में सोमनाथ ने लिखा कि "मुझ पर काम का अत्यधिक दबाव डाला जा रहा था, मैं मानसिक तनाव में हूं और इस कारण यह कदम उठा रहा हूं।" हालांकि नोट में किसी अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।

सुबह की ड्यूटी के समय मिला शव

पुलिस के अनुसार, सोमनाथ रोज की तरह मंगलवार सुबह 8:30 बजे कोर्ट पहुंचा था। जब अदालत में कार्य शुरू होने वाला था, तभी कर्मचारियों ने देखा कि कोर्ट रूम के अंदर वह फंदे से लटका हुआ है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक मूल रूप से पाटन के पास केसरा गांव का रहने वाला था और फिलहाल कोर्ट परिसर में आवंटित क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है।

जांच में जुटी पुलिस, अधिकारियों की भूमिका भी होगी जांच के घेरे में

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने पुष्टि की कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें किसी अधिकारी का नाम नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान न्यायिक कार्यस्थल के माहौल, कार्यभार और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोर्ट रूम में क्लर्क की फांसी लगाकर खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- काम का दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ

Durg, cg

पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट में सोमनाथ ने लिखा कि "मुझ पर काम का अत्यधिक दबाव डाला जा रहा था, मैं मानसिक तनाव में हूं और इस कारण यह कदम उठा रहा हूं।" हालांकि नोट में किसी अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।

सुबह की ड्यूटी के समय मिला शव

पुलिस के अनुसार, सोमनाथ रोज की तरह मंगलवार सुबह 8:30 बजे कोर्ट पहुंचा था। जब अदालत में कार्य शुरू होने वाला था, तभी कर्मचारियों ने देखा कि कोर्ट रूम के अंदर वह फंदे से लटका हुआ है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेजा गया।

परिवार में पसरा मातम

मृतक मूल रूप से पाटन के पास केसरा गांव का रहने वाला था और फिलहाल कोर्ट परिसर में आवंटित क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है।

जांच में जुटी पुलिस, अधिकारियों की भूमिका भी होगी जांच के घेरे में

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने पुष्टि की कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें किसी अधिकारी का नाम नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान न्यायिक कार्यस्थल के माहौल, कार्यभार और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suicide-suicide-note-by-hanging-a-clerk-in-the-court/article-28487

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.