शाजापुर में असम की महिला की हत्या, युवक ने लिखा- ‘मैंने उसे मार दिया’, फिर की आत्महत्या

Shujalpur, MP

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां असम की रहने वाली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और इस जुर्म के आरोपी युवक ने अगले ही दिन जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को आरोपी के कमरे से एक डायरी और कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें उसने महिला को मारने की बात कबूल की है।

क्या है पूरा मामला?

सोमवार सुबह शाजापुर के कालापीपल कस्बे के टपरा मोहल्ला स्थित एक मकान से महिला का अर्धनग्न शव मिला था। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पहचान आधार कार्ड और पैन कार्ड से हुई। मृतका का नाम अनिता सेन (35) बताया गया है, जो असम की निवासी थी।

डायरी में लिखा: ‘मैंने उसे मार दिया, अब मुझे मत तलाशना’

जांच में पुलिस को लोकेंद्र राजपूत के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा था:

“मुझसे गलती हो गई, मैंने उसे मार दिया। अब मुझे मत तलाशना।”

इस डायरी के साथ ही लोकेंद्र ने अपने भाई को एक कॉल पर मर्डर की बात भी बताई थी। उसने कहा था कि कालापीपल स्टेशन पर उसे महिला मिली थी, जिसे वह घर ले आया। फिर उसके हाथों मर्डर हो गया। वह जेल नहीं जा सकता।

मंगलवार को लोकेंद्र ने खा लिया जहर

महिला की हत्या के एक दिन बाद मंगलवार को लोकेंद्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाते समय उसने भाई से आखिरी बात में कहा –

"मैंने जहर खा लिया है, मुझे मत ढूंढना।"

महिला की कहानी: तलाकशुदा, गुवाहाटी से निकली थी

मृतका के भाई सुब्रत दास सेन ने बताया कि अनिता तलाकशुदा थी और कुछ दिन पहले काम की तलाश में गुवाहाटी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह मोबाइल नहीं रखती थी, इसलिए संपर्क नहीं हो सका। परिजनों को नहीं पता कि वह मध्य प्रदेश तक कैसे पहुंची।

लोकेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, लेकिन घरेलू हिंसा के आरोप थे

  • लोकेंद्र राजपूत मजदूरी करता था और नशे का आदी था।

  • उसकी पत्नी ने 14 जून 2025 को पति और देवरों पर मारपीट का केस दर्ज कराया था

  • अन्य कोई आपराधिक मामला उसके खिलाफ दर्ज नहीं था।

हत्या का कारण अभी भी रहस्य

डायरी और कॉल में लोकेंद्र ने महिला की हत्या स्वीकार की, लेकिन कारण का जिक्र नहीं किया। दोनों के बीच कैसे और कब संपर्क हुआ, यह अभी पुलिस के लिए भी सवाल बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शाजापुर में असम की महिला की हत्या, युवक ने लिखा- ‘मैंने उसे मार दिया’, फिर की आत्महत्या

Shujalpur, MP

पुलिस को आरोपी के कमरे से एक डायरी और कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें उसने महिला को मारने की बात कबूल की है।

क्या है पूरा मामला?

सोमवार सुबह शाजापुर के कालापीपल कस्बे के टपरा मोहल्ला स्थित एक मकान से महिला का अर्धनग्न शव मिला था। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पहचान आधार कार्ड और पैन कार्ड से हुई। मृतका का नाम अनिता सेन (35) बताया गया है, जो असम की निवासी थी।

डायरी में लिखा: ‘मैंने उसे मार दिया, अब मुझे मत तलाशना’

जांच में पुलिस को लोकेंद्र राजपूत के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा था:

“मुझसे गलती हो गई, मैंने उसे मार दिया। अब मुझे मत तलाशना।”

इस डायरी के साथ ही लोकेंद्र ने अपने भाई को एक कॉल पर मर्डर की बात भी बताई थी। उसने कहा था कि कालापीपल स्टेशन पर उसे महिला मिली थी, जिसे वह घर ले आया। फिर उसके हाथों मर्डर हो गया। वह जेल नहीं जा सकता।

मंगलवार को लोकेंद्र ने खा लिया जहर

महिला की हत्या के एक दिन बाद मंगलवार को लोकेंद्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल ले जाते समय उसने भाई से आखिरी बात में कहा –

"मैंने जहर खा लिया है, मुझे मत ढूंढना।"

महिला की कहानी: तलाकशुदा, गुवाहाटी से निकली थी

मृतका के भाई सुब्रत दास सेन ने बताया कि अनिता तलाकशुदा थी और कुछ दिन पहले काम की तलाश में गुवाहाटी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह मोबाइल नहीं रखती थी, इसलिए संपर्क नहीं हो सका। परिजनों को नहीं पता कि वह मध्य प्रदेश तक कैसे पहुंची।

लोकेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, लेकिन घरेलू हिंसा के आरोप थे

  • लोकेंद्र राजपूत मजदूरी करता था और नशे का आदी था।

  • उसकी पत्नी ने 14 जून 2025 को पति और देवरों पर मारपीट का केस दर्ज कराया था

  • अन्य कोई आपराधिक मामला उसके खिलाफ दर्ज नहीं था।

हत्या का कारण अभी भी रहस्य

डायरी और कॉल में लोकेंद्र ने महिला की हत्या स्वीकार की, लेकिन कारण का जिक्र नहीं किया। दोनों के बीच कैसे और कब संपर्क हुआ, यह अभी पुलिस के लिए भी सवाल बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-murder-of-a-woman-of-assam-in-shajapur-wrote/article-28483

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.