रिमांड खत्म होते ही कोर्ट में पेश हुए चैतन्य बघेल, ईडी ने मांगी रिमांड बढ़ाने की अनुमति

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की है, जिससे पूछताछ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने चैतन्य बघेल से लगातार पांच दिनों तक गहन पूछताछ की है। जांच एजेंसी का दावा है कि उन्हें शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अहम सुराग मिले हैं। चैतन्य बघेल पर 16.70 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन और धन शोधन का आरोप है।

गौरतलब है कि 18 जुलाई की सुबह ईडी ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारा था और उसी दिन चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर हिरासत में लिया गया था। अदालत ने उन्हें प्रारंभिक रूप से 5 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो 22 जुलाई को पूरी हो गई।

ईडी का दावा है कि शराब घोटाले के तार कई राजनीतिक और कारोबारी चेहरों से जुड़े हो सकते हैं, जिनकी कड़ियां जोड़ने में चैतन्य बघेल की भूमिका अहम मानी जा रही है। अदालत ने ईडी की रिमांड बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

शराब घोटाले से संबंधित यह मामला राज्य की राजनीति में एक बड़ा भूचाल बनकर सामने आया है, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रिमांड खत्म होते ही कोर्ट में पेश हुए चैतन्य बघेल, ईडी ने मांगी रिमांड बढ़ाने की अनुमति

Raipur, CG

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की है, जिससे पूछताछ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने चैतन्य बघेल से लगातार पांच दिनों तक गहन पूछताछ की है। जांच एजेंसी का दावा है कि उन्हें शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अहम सुराग मिले हैं। चैतन्य बघेल पर 16.70 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन और धन शोधन का आरोप है।

गौरतलब है कि 18 जुलाई की सुबह ईडी ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारा था और उसी दिन चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर हिरासत में लिया गया था। अदालत ने उन्हें प्रारंभिक रूप से 5 दिन की रिमांड पर भेजा था, जो 22 जुलाई को पूरी हो गई।

ईडी का दावा है कि शराब घोटाले के तार कई राजनीतिक और कारोबारी चेहरों से जुड़े हो सकते हैं, जिनकी कड़ियां जोड़ने में चैतन्य बघेल की भूमिका अहम मानी जा रही है। अदालत ने ईडी की रिमांड बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

शराब घोटाले से संबंधित यह मामला राज्य की राजनीति में एक बड़ा भूचाल बनकर सामने आया है, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chaitanya-baghel-ed-appeared-in-court-as-soon-as-the/article-28465

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.