- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, तीन घायल
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, तीन घायल
Khandwa, MP
खंडवा जिले के खैगांवड़ा गांव में मंगलवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्मशान घाट में अचानक एक विशाल महुआ का पेड़ गिर पड़ा, जिससे चार लोग उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में 51 वर्षीय हीरालाल पटेल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी और करीब 50 से अधिक ग्रामीण वहां मौजूद थे। इसी दौरान बिना किसी तूफान या बारिश के महुआ का पेड़ गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सिलोदा गांव निवासी हीरालाल पटेल पेड़ के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच डॉ. किशोरीलाल पटेल ने बताया कि हीरालाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए