आलीराजपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, कुल्हाड़ी से वार कर प्रेमी ने की विवाहिता की हत्या

Alirajpur, MP

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में एक पुराने प्रेम-प्रसंग ने खौफनाक रूप ले लिया। गांव कोदला के भेयड़िया फलिया में मंगलवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

 मृतका की पहचान 35 वर्षीय रेल बाई के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पुराना प्रेमी मनीष निकला, जो उसी गांव का रहने वाला है।

7 साल से चल रहा था संबंध, शादी के बाद भी जारी था संपर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि रेल बाई और मनीष के बीच पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध था। लेकिन इस दौरान मनीष की शादी हो गई और अब उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके रेल बाई उससे संपर्क में बनी रही और कथित तौर पर मनीष पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ जीवन बिताए।

खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला

मंगलवार को जब रेल बाई खेत में काम कर रही थी, तभी मनीष वहां पहुंचा और आपसी बहस के बाद कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष पिता कालिया को घटना के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आलीराजपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, कुल्हाड़ी से वार कर प्रेमी ने की विवाहिता की हत्या

Alirajpur, MP

 मृतका की पहचान 35 वर्षीय रेल बाई के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पुराना प्रेमी मनीष निकला, जो उसी गांव का रहने वाला है।

7 साल से चल रहा था संबंध, शादी के बाद भी जारी था संपर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि रेल बाई और मनीष के बीच पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध था। लेकिन इस दौरान मनीष की शादी हो गई और अब उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके रेल बाई उससे संपर्क में बनी रही और कथित तौर पर मनीष पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ जीवन बिताए।

खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला

मंगलवार को जब रेल बाई खेत में काम कर रही थी, तभी मनीष वहां पहुंचा और आपसी बहस के बाद कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष पिता कालिया को घटना के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lover-killed-a-married-woman-by-attacking-an-ax-due/article-29906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.