CGMSC घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त — लग्जरी कारें, बैंक अकाउंट, शेयर सब फ्रीज

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में CGMSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा और उनके करीबियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने लगभग 40 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर ली हैं, जिनमें दो लग्जरी कारें, बैंक खातों में जमा राशि, फिक्स्ड डिपॉजिट और डीमैट खातों में मौजूद शेयर शामिल हैं।

 यह कार्रवाई 30 और 31 जुलाई को 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी के बाद की गई है। जांच एजेंसी को इस दौरान भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।

8 रुपये की ट्यूब 2,352 में बेची, 5 लाख की मशीन 17 लाख में खरीदी

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से 8 रुपये में मिलने वाली EDTA ट्यूब को 2,352 रुपए में और 5 लाख की CBS मशीन को 17 लाख रुपए में बेच डाला। इस गड़बड़ी के जरिए मोक्षित और उससे जुड़ी कंपनियों ने सरकारी खजाने को 400 करोड़ से अधिक का चूना लगाया

ईडी का कहना है कि बरामद डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच जारी है, जिससे घोटाले में शामिल अन्य चेहरों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

कैसे हुआ घोटाले का पर्दाफाश?

दिसंबर 2024 में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने इस घोटाले की शिकायत PMO, गृह मंत्रालय, CBI और ED से की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) को मामले की जांच सौंपी। जांच में कई वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी और कंपनियां संदेह के घेरे में आए।

 टेंडर में भी गड़बड़ी: सिर्फ एक कंपनी को फायदा पहुंचाने की साजिश

EOW की रिपोर्ट के अनुसार, CGMSC के अधिकारियों ने टेंडर की शर्तें इस तरह तय कीं कि केवल मोक्षित कार्पोरेशन और श्री शारदा इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों को ही टेंडर मिले। टेंडर प्रक्रिया को एक सिंडिकेट के रूप में संचालित किया गया, जिससे सरकारी संस्थान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

अस्पतालों में रखवाए गए अनावश्यक रसायन, फ्रिज भी खरीदे गए

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मोक्षित से खरीदे गए 300 करोड़ के रीएजेंट ऐसी जगह भेजे गए जहां ना CBS मशीन थी, ना तकनीशियन और ना ही प्रयोगशाला। रीएजेंट की एक्सपायरी नजदीक थी, इसलिए 600 फ्रिज खरीदने की भी योजना बनाई गई ताकि उन्हें स्टोर किया जा सके। यह सब बिना वास्तविक ज़रूरत के किया गया।

EOW की छापेमारी: 16 से ज्यादा ठिकानों पर दस्तावेज जब्त

EOW ने 27 जनवरी को रायपुर, दुर्ग और हरियाणा के पंचकुला में मोक्षित कॉर्पोरेशन, उसके डायरेक्टर शशांक चोपड़ा, रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर रेड की। बड़ी संख्या में दस्तावेज, डिवाइसेज और बैंक डिटेल्स जब्त किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CGMSC घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त — लग्जरी कारें, बैंक अकाउंट, शेयर सब फ्रीज

Raipur,C.G

 यह कार्रवाई 30 और 31 जुलाई को 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी के बाद की गई है। जांच एजेंसी को इस दौरान भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।

8 रुपये की ट्यूब 2,352 में बेची, 5 लाख की मशीन 17 लाख में खरीदी

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से 8 रुपये में मिलने वाली EDTA ट्यूब को 2,352 रुपए में और 5 लाख की CBS मशीन को 17 लाख रुपए में बेच डाला। इस गड़बड़ी के जरिए मोक्षित और उससे जुड़ी कंपनियों ने सरकारी खजाने को 400 करोड़ से अधिक का चूना लगाया

ईडी का कहना है कि बरामद डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच जारी है, जिससे घोटाले में शामिल अन्य चेहरों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

कैसे हुआ घोटाले का पर्दाफाश?

दिसंबर 2024 में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने इस घोटाले की शिकायत PMO, गृह मंत्रालय, CBI और ED से की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) को मामले की जांच सौंपी। जांच में कई वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी और कंपनियां संदेह के घेरे में आए।

 टेंडर में भी गड़बड़ी: सिर्फ एक कंपनी को फायदा पहुंचाने की साजिश

EOW की रिपोर्ट के अनुसार, CGMSC के अधिकारियों ने टेंडर की शर्तें इस तरह तय कीं कि केवल मोक्षित कार्पोरेशन और श्री शारदा इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों को ही टेंडर मिले। टेंडर प्रक्रिया को एक सिंडिकेट के रूप में संचालित किया गया, जिससे सरकारी संस्थान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

अस्पतालों में रखवाए गए अनावश्यक रसायन, फ्रिज भी खरीदे गए

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मोक्षित से खरीदे गए 300 करोड़ के रीएजेंट ऐसी जगह भेजे गए जहां ना CBS मशीन थी, ना तकनीशियन और ना ही प्रयोगशाला। रीएजेंट की एक्सपायरी नजदीक थी, इसलिए 600 फ्रिज खरीदने की भी योजना बनाई गई ताकि उन्हें स्टोर किया जा सके। यह सब बिना वास्तविक ज़रूरत के किया गया।

EOW की छापेमारी: 16 से ज्यादा ठिकानों पर दस्तावेज जब्त

EOW ने 27 जनवरी को रायपुर, दुर्ग और हरियाणा के पंचकुला में मोक्षित कॉर्पोरेशन, उसके डायरेक्टर शशांक चोपड़ा, रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर रेड की। बड़ी संख्या में दस्तावेज, डिवाइसेज और बैंक डिटेल्स जब्त किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cgmsc-scam-eds-major-action-seized-assets-worth-40-crores/article-29924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.