धराली में कुदरत का कहर: बादल फटने से 34 सेकेंड में तबाह हुआ पूरा गांव, 4 की मौत, 50 से अधिक लापता

Jagran Desk

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे आसमान से आई आफत ने पूरे इलाके को मलबे में तब्दील कर दिया।

 तेज बारिश और बादल फटने से खीर गंगा गांव मात्र 34 सेकेंड में पानी और मलबे की धारा में समा गया। अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं। कई घर और होटल पूरी तरह मलबे में दब गए हैं।

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिनमें दिख रहा है कि कैसे पहाड़ी से आया मलबा पूरे गांव को निगल गया। लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे, लेकिन कई इससे पहले ही चपेट में आ गए।

SDRF, NDRF और सेना ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू में बारिश बनी बाधा

जिला अधिकारी प्रशांत आर्या के मुताबिक, SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन लगातार बारिश रेस्क्यू में बड़ी बाधा बन रही है। SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि भारी मलबे और पानी के कारण राहत कार्य धीमा है, लेकिन तमाम एजेंसियां एकजुट होकर प्रयासरत हैं।

भारतीय सेना की 150 सदस्यीय टीम ने तत्काल राहत अभियान शुरू किया और अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को हर्षिल के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

चारधाम मार्ग पर स्थित धराली में तबाही, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताई संवेदना

धराली गांव गंगोत्री धाम से महज 10 किमी दूर है और चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट हैं। बाढ़ की चपेट में आने वालों में कई पर्यटक और स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और हरसंभव सहायता दी जा रही है।

तबाही के सबूत: तस्वीरों और वीडियो में दिखा विनाश का मंजर

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से मलबे का सैलाब पूरी रफ्तार में गांव की ओर आया और कुछ ही क्षणों में सबकुछ खत्म कर गया। बाढ़ के साथ आई धूल और मलबे ने पूरे गांव को ढक दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

धराली में कुदरत का कहर: बादल फटने से 34 सेकेंड में तबाह हुआ पूरा गांव, 4 की मौत, 50 से अधिक लापता

Jagran Desk

 तेज बारिश और बादल फटने से खीर गंगा गांव मात्र 34 सेकेंड में पानी और मलबे की धारा में समा गया। अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं। कई घर और होटल पूरी तरह मलबे में दब गए हैं।

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिनमें दिख रहा है कि कैसे पहाड़ी से आया मलबा पूरे गांव को निगल गया। लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे, लेकिन कई इससे पहले ही चपेट में आ गए।

SDRF, NDRF और सेना ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू में बारिश बनी बाधा

जिला अधिकारी प्रशांत आर्या के मुताबिक, SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन लगातार बारिश रेस्क्यू में बड़ी बाधा बन रही है। SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि भारी मलबे और पानी के कारण राहत कार्य धीमा है, लेकिन तमाम एजेंसियां एकजुट होकर प्रयासरत हैं।

भारतीय सेना की 150 सदस्यीय टीम ने तत्काल राहत अभियान शुरू किया और अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को हर्षिल के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

चारधाम मार्ग पर स्थित धराली में तबाही, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताई संवेदना

धराली गांव गंगोत्री धाम से महज 10 किमी दूर है और चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट हैं। बाढ़ की चपेट में आने वालों में कई पर्यटक और स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और हरसंभव सहायता दी जा रही है।

तबाही के सबूत: तस्वीरों और वीडियो में दिखा विनाश का मंजर

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से मलबे का सैलाब पूरी रफ्तार में गांव की ओर आया और कुछ ही क्षणों में सबकुछ खत्म कर गया। बाढ़ के साथ आई धूल और मलबे ने पूरे गांव को ढक दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/nature-lost-in-34-seconds-due-to-the-cloudburst-of/article-29914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.