सोशल मीडिया पर बच्चों-महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार, 2022 से था फरार

Jashpur Nagar, CG

चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिलाओं की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

 पुलिस ने रायपुर से आरोपी हेमंत वर्मा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी जानकारी मिलने की पुष्टि हुई है।

2022 में किए थे अश्लील वीडियो पोस्ट, 2024 में मिली पुख्ता सूचना

इस पूरे मामले की शुरुआत 2024 में हुई जब रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से जशपुर एसपी को सूचना मिली कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी गई। तकनीकी विश्लेषण के बाद यह सामने आया कि 2022 में आरोपी हेमंत वर्मा ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे।

लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था आरोपी

केस दर्ज होने के बाद से ही हेमंत वर्मा फरार चल रहा था। लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद 3 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि वह रायपुर के कचना इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया और जशपुर लाया गया।

आरोपी ने किया अपराध स्वीकार, भेजा गया जेल

पूछताछ में हेमंत वर्मा ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(A) के तहत मामला दर्ज कर 4 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

SSP ने दी चेतावनी - ऐसे मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई

इस मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों और महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर डालना एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर बच्चों-महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार, 2022 से था फरार

Jashpur Nagar, CG

 पुलिस ने रायपुर से आरोपी हेमंत वर्मा (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी जानकारी मिलने की पुष्टि हुई है।

2022 में किए थे अश्लील वीडियो पोस्ट, 2024 में मिली पुख्ता सूचना

इस पूरे मामले की शुरुआत 2024 में हुई जब रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से जशपुर एसपी को सूचना मिली कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी गई। तकनीकी विश्लेषण के बाद यह सामने आया कि 2022 में आरोपी हेमंत वर्मा ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे।

लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था आरोपी

केस दर्ज होने के बाद से ही हेमंत वर्मा फरार चल रहा था। लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के बाद 3 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि वह रायपुर के कचना इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया और जशपुर लाया गया।

आरोपी ने किया अपराध स्वीकार, भेजा गया जेल

पूछताछ में हेमंत वर्मा ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(A) के तहत मामला दर्ज कर 4 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

SSP ने दी चेतावनी - ऐसे मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई

इस मामले को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों और महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर डालना एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/a-youth-who-uploaded-objectionable-videos-of-children-and-women/article-29900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.