डिलीवरी के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, गर्भवती महिला की मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

vidisha, MP

मध्य प्रदेश के विदिशा जिला अस्पताल में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सिरोंज तहसील निवासी 22 वर्षीय सुमन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

 परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

परिजनों के अनुसार सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर पहले सिरोंज अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे प्राथमिक जांच के बाद विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भर्ती के बाद की गई सोनोग्राफी में यह पाया गया कि गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो चुकी है।

परिजन चाहते थे ऑपरेशन, डॉक्टरों ने की नॉर्मल डिलीवरी

मृतका के पिता अमर सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि जब यह स्पष्ट हो गया था कि गर्भ में बच्चा जीवित नहीं है, तब उन्होंने सर्जरी (सी-सेक्शन) की मांग की थी। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराई, जिसके दौरान सुमन को कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई।

पति अजब सिंह विश्वकर्मा ने भी डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिरोंज से रेफर किए जाने के बाद विदिशा में न तो समय पर कोई देख-रेख हुई और न ही उपचार में तत्परता दिखाई गई। उनके अनुसार, पहले लापरवाही से बच्चा मृत हुआ और फिर पत्नी की भी जान चली गई।

डॉक्टर बोले- हालत पहले से ही थी नाजुक

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सोनोग्राफी में भ्रूण की मृत्यु की पुष्टि हुई थी और जांच में महिला की किडनी और खून से संबंधित रिपोर्ट भी खराब मिली थी। डॉ. वर्मा ने बताया कि डिलीवरी के समय महिला को कार्डियक अरेस्ट आया, बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

जांच टीम गठित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक मेडिकल टीम गठित कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां विशेषज्ञों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

डिलीवरी के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, गर्भवती महिला की मौत: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

vidisha, MP

 परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

परिजनों के अनुसार सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर पहले सिरोंज अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे प्राथमिक जांच के बाद विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भर्ती के बाद की गई सोनोग्राफी में यह पाया गया कि गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो चुकी है।

परिजन चाहते थे ऑपरेशन, डॉक्टरों ने की नॉर्मल डिलीवरी

मृतका के पिता अमर सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि जब यह स्पष्ट हो गया था कि गर्भ में बच्चा जीवित नहीं है, तब उन्होंने सर्जरी (सी-सेक्शन) की मांग की थी। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए नॉर्मल डिलीवरी कराई, जिसके दौरान सुमन को कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई।

पति अजब सिंह विश्वकर्मा ने भी डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिरोंज से रेफर किए जाने के बाद विदिशा में न तो समय पर कोई देख-रेख हुई और न ही उपचार में तत्परता दिखाई गई। उनके अनुसार, पहले लापरवाही से बच्चा मृत हुआ और फिर पत्नी की भी जान चली गई।

डॉक्टर बोले- हालत पहले से ही थी नाजुक

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सोनोग्राफी में भ्रूण की मृत्यु की पुष्टि हुई थी और जांच में महिला की किडनी और खून से संबंधित रिपोर्ट भी खराब मिली थी। डॉ. वर्मा ने बताया कि डिलीवरी के समय महिला को कार्डियक अरेस्ट आया, बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

जांच टीम गठित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक मेडिकल टीम गठित कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां विशेषज्ञों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cardiac-arrest-during-delivery-pregnant-woman-dies-by-family-members/article-29898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.