सड़क बनी धान का खेत: उमरिया में ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर रोपी धान, जताया विरोध

Umaria, MP

ज़िले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में मंगलवार को ग्रामीणों ने अपनी उपेक्षा और सड़क की बदहाली के खिलाफ एक अलग ही अंदाज़ में विरोध जताया। ग्राम गाटा से समहा टोला तक के कीचड़ भरे रास्ते से परेशान होकर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी, ताकि प्रशासन का ध्यान उनकी गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके।

 ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लगभग एक किलोमीटर तक कीचड़ से भरा हुआ है, जो कि मानपुर विकासखंड मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय निवासियों को रोज़मर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस दुर्दशा से गुजरना पड़ रहा है।

गांव की महिला मीणा ने बताया कि गांव का यही एकमात्र संपर्क मार्ग है और कीचड़ से सने रास्ते में गिरने की नौबत तक आ जाती है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्राम पंचायत सचिव ने दिया सुधार का आश्वासन

विरोध की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल बैगा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समझाया। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते रास्ते पर कीचड़ की स्थिति बनी है, लेकिन जल्द ही बजरी और मुरूम डालकर मार्ग को सुधारा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों को राहत देने के लिए पंचायत प्रयासरत है।

SDM ने जताई गंभीरता, किया निरीक्षण का वादा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानपुर SDM टीआर नाग ने कहा कि वे जल्द ही मौके का निरीक्षण कराएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सड़क बनी धान का खेत: उमरिया में ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर रोपी धान, जताया विरोध

Umaria, MP

 ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग लगभग एक किलोमीटर तक कीचड़ से भरा हुआ है, जो कि मानपुर विकासखंड मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय निवासियों को रोज़मर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस दुर्दशा से गुजरना पड़ रहा है।

गांव की महिला मीणा ने बताया कि गांव का यही एकमात्र संपर्क मार्ग है और कीचड़ से सने रास्ते में गिरने की नौबत तक आ जाती है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्राम पंचायत सचिव ने दिया सुधार का आश्वासन

विरोध की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल बैगा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समझाया। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते रास्ते पर कीचड़ की स्थिति बनी है, लेकिन जल्द ही बजरी और मुरूम डालकर मार्ग को सुधारा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों को राहत देने के लिए पंचायत प्रयासरत है।

SDM ने जताई गंभीरता, किया निरीक्षण का वादा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानपुर SDM टीआर नाग ने कहा कि वे जल्द ही मौके का निरीक्षण कराएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/roads-made-of-road-villagers-in-umaria-protested-paddy-on/article-29896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.