तेज रफ्तार और नशे ने ली एक जान: नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, पिता की मौत, CHO बेटी गंभीर घायल

Jabalpur, MP

जिले के सिहोरा क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में 53 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी श्रेया विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। श्रेया सिंघुली स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ (सर्किल हेल्थ ऑफिसर) के पद पर पदस्थ हैं।

 घटना उस वक्त हुई जब पिता-पुत्री ड्यूटी के बाद स्कूटी से जबलपुर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक चला रहे दो युवक, जो शराब के नशे में थे, ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक भी घायल हो गए।

नशे में धुत युवकों की लापरवाही से टूटा परिवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार कमलेश और जुगल किशोर, दुबयारा गांव के निवासी हैं और घटना के समय नशे में थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। रमेश विश्वकर्मा के सिर और चेहरे में गहरी चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रेया को पहले सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र और फिर हालत गंभीर होने पर जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 घायल CHO का इलाज जारी, पिता के साथ करती थीं डेली अप-डाउन

श्रेया विश्वकर्मा बीते एक साल से जबलपुर से मझगवां प्रतिदिन अप-डाउन कर रही थीं। वे सिंघुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वे अपने पिता के साथ लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

केस दर्ज, आरोपी बाइक सवारों की हालत भी नाजुक

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को भी हादसे में चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों पर लापरवाही, नशे में वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

परिवार में मातम, मां-बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

श्रेया के परिवार में मां, दो बहनें और एक बड़ा भाई हैं। रमेश विश्वकर्मा ही पूरे परिवार के सहारे थे। पिता की मौत और बेटी की गंभीर स्थिति ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले और गांव में भी शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार और नशे ने ली एक जान: नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, पिता की मौत, CHO बेटी गंभीर घायल

Jabalpur, MP

 घटना उस वक्त हुई जब पिता-पुत्री ड्यूटी के बाद स्कूटी से जबलपुर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक चला रहे दो युवक, जो शराब के नशे में थे, ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक भी घायल हो गए।

नशे में धुत युवकों की लापरवाही से टूटा परिवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार कमलेश और जुगल किशोर, दुबयारा गांव के निवासी हैं और घटना के समय नशे में थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। रमेश विश्वकर्मा के सिर और चेहरे में गहरी चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रेया को पहले सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र और फिर हालत गंभीर होने पर जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 घायल CHO का इलाज जारी, पिता के साथ करती थीं डेली अप-डाउन

श्रेया विश्वकर्मा बीते एक साल से जबलपुर से मझगवां प्रतिदिन अप-डाउन कर रही थीं। वे सिंघुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वे अपने पिता के साथ लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

केस दर्ज, आरोपी बाइक सवारों की हालत भी नाजुक

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को भी हादसे में चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों पर लापरवाही, नशे में वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

परिवार में मातम, मां-बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

श्रेया के परिवार में मां, दो बहनें और एक बड़ा भाई हैं। रमेश विश्वकर्मा ही पूरे परिवार के सहारे थे। पिता की मौत और बेटी की गंभीर स्थिति ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले और गांव में भी शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-speed-and-drug-addict/article-29922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.