मप्र में शिखर खेल अलंकरण समारोह: 11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार घोषित, हाईकोर्ट के स्टे के चलते एक अवॉर्ड होल्ड

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में एक भव्य समारोह के दौरान राज्य के खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स 2025 में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

 इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 विक्रम पुरस्कार, 11 एकलव्य पुरस्कार, 3 विश्वामित्र सम्मान, और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए।

हाईकोर्ट के आदेश से एक विक्रम अवॉर्ड स्थगित

समारोह में एक नाम की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के कारण पर्वतारोही भावना डेहरिया को दिया जाने वाला विक्रम अवॉर्ड होल्ड कर दिया गया है। दरअसल, पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार ने भावना के चयन को अदालत में चुनौती दी थी।

कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन समयसीमा में उत्तर नहीं आने के कारण कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जब तक याचिकाकर्ता की आपत्ति पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक किसी को यह विशेष एडवेंचर विक्रम अवॉर्ड न दिया जाए।

82 खिलाड़ियों का मंच से सम्मान

समारोह में नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले 82 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत, और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, तीन अनुभवी कोचों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया।

सीएम बोले – खिलाड़ी भावना जीवन की दिशा बदल देती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे विश्वामित्र जी ने भगवान राम को राक्षसों के संहार का कार्य सौंपा, उसी तरह खिलाड़ी भावना से व्यक्ति जीवन में असंभव को भी संभव बना सकता है। उन्होंने भगवान राम के पिनाक धनुष तोड़ने की कथा से प्रेरणा लेते हुए कहा कि खिलाड़ी राष्ट्र का गौरव होते हैं, और खेल से व्यक्ति दुश्मनों पर भी विजय पा सकता है।

इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मप्र में शिखर खेल अलंकरण समारोह: 11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार घोषित, हाईकोर्ट के स्टे के चलते एक अवॉर्ड होल्ड

Bhopal, MP

 इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 विक्रम पुरस्कार, 11 एकलव्य पुरस्कार, 3 विश्वामित्र सम्मान, और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए।

हाईकोर्ट के आदेश से एक विक्रम अवॉर्ड स्थगित

समारोह में एक नाम की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के कारण पर्वतारोही भावना डेहरिया को दिया जाने वाला विक्रम अवॉर्ड होल्ड कर दिया गया है। दरअसल, पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार ने भावना के चयन को अदालत में चुनौती दी थी।

कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन समयसीमा में उत्तर नहीं आने के कारण कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जब तक याचिकाकर्ता की आपत्ति पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक किसी को यह विशेष एडवेंचर विक्रम अवॉर्ड न दिया जाए।

82 खिलाड़ियों का मंच से सम्मान

समारोह में नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले 82 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत, और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, तीन अनुभवी कोचों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया।

सीएम बोले – खिलाड़ी भावना जीवन की दिशा बदल देती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे विश्वामित्र जी ने भगवान राम को राक्षसों के संहार का कार्य सौंपा, उसी तरह खिलाड़ी भावना से व्यक्ति जीवन में असंभव को भी संभव बना सकता है। उन्होंने भगवान राम के पिनाक धनुष तोड़ने की कथा से प्रेरणा लेते हुए कहा कि खिलाड़ी राष्ट्र का गौरव होते हैं, और खेल से व्यक्ति दुश्मनों पर भी विजय पा सकता है।

इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/an-award-hold-due-to-the-stay-of-the-shikhar/article-29920

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.