- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में SP-कलेक्टर की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कोरबा में SP-कलेक्टर की गाड़ी पर उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएसईबी मैदान में निरीक्षण के लिए पहुंचे SP सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत की गाड़ी पर लगा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा दिखाई दिया।
तिरंगे का केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर था, जो भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का उल्लंघन है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने नाराज़गी जाहिर की और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया। SP ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी
15 अगस्त को सीएसईबी मैदान में मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे। समारोह में परेड निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीद परिवारों का सम्मान भी होगा। पिछले कई दिनों से मैदान में परेड और अन्य कार्यक्रमों का अभ्यास चल रहा है, जिसका बुधवार को अंतिम रिहर्सल हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए