- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- डिंडौरी में महिलाओं का गुस्सा फूटा, रस्सी बांधकर रोका रास्ता
डिंडौरी में महिलाओं का गुस्सा फूटा, रस्सी बांधकर रोका रास्ता
Dindori, MP
डिंडौरी जिले के निगवानी गांव में गुरुवार सुबह महिलाओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अनोखा विरोध किया। अमरपुर–डिंडौरी मार्ग पर रस्सी बांधकर ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया, जिससे आवागमन थम गया।
गांव की प्राथमिक शाला में 50 बच्चों के नाम दर्ज हैं, लेकिन भवन के तीन कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। बुधवार रात स्कूल का छप्पर गिर गया, जिसके बाद तिरपाल से अस्थायी सुरक्षा की गई। गुरुवार सुबह जब शिक्षिका स्कूल पहुंचीं तो ग्रामीणों ने प्रवेश रोक दिया। काफी समझाइश के बाद बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाई शुरू कराई गई।
आंगनवाड़ी भी भवन की खस्ताहाली के कारण किराए के मकान में चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 618 आबादी वाले इस गांव में न पक्की सड़क है, न साफ पानी की सुविधा। पंचायत के जिम्मेदार भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए