चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, मौत; एम्बुलेंस नहीं पहुंची

Ambikapur, CG

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 35 वर्षीय युवक को चलती बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। नियंत्रण खोने के बाद बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई और युवक गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सड़क पर एक घंटे पड़ा रहा शव

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला रिंग रोड की है। मृतक सिरिल तिर्की, जो बिशप हाउस में माली के रूप में काम करता था, बस स्टैंड की ओर जा रहा था। अचानक उसकी बाइक की रफ्तार धीमी हुई और वह बाएं मुड़ने लगा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जानकारी लेकर वापस लौट गई। एम्बुलेंस और शव वाहन, दोनों ही समय पर नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक सिरिल का शव सड़क पर पड़ा रहा। आखिरकार स्थानीय लोगों ने ऑटो से शव को अस्पताल पहुंचाया।

CCTV में कैद अंतिम पल

CCTV फुटेज में साफ दिखा कि सिरिल ने टकराने से पहले अचानक गति कम की, फिर बाइक कार से टकराई और वह गिर पड़ा। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

मृतक का परिवार सदमे में

सिरिल तिर्की बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलने पर बिशप हाउस और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सिरिल कई सालों से अंबिकापुर में काम कर रहा था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, मौत; एम्बुलेंस नहीं पहुंची

Ambikapur, CG

सड़क पर एक घंटे पड़ा रहा शव

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला रिंग रोड की है। मृतक सिरिल तिर्की, जो बिशप हाउस में माली के रूप में काम करता था, बस स्टैंड की ओर जा रहा था। अचानक उसकी बाइक की रफ्तार धीमी हुई और वह बाएं मुड़ने लगा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जानकारी लेकर वापस लौट गई। एम्बुलेंस और शव वाहन, दोनों ही समय पर नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक सिरिल का शव सड़क पर पड़ा रहा। आखिरकार स्थानीय लोगों ने ऑटो से शव को अस्पताल पहुंचाया।

CCTV में कैद अंतिम पल

CCTV फुटेज में साफ दिखा कि सिरिल ने टकराने से पहले अचानक गति कम की, फिर बाइक कार से टकराई और वह गिर पड़ा। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

मृतक का परिवार सदमे में

सिरिल तिर्की बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलने पर बिशप हाउस और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सिरिल कई सालों से अंबिकापुर में काम कर रहा था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/heart-attack-death-on-a-moving-bike-police-returned-ambulance/article-30594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.