रायपुर में पैसों के विवाद से खौफनाक मर्डर, हत्या के बाद मनाई मछली-शराब पार्टी

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक को उसी के गमछे से गला घोंटकर मार डाला, फिर सबूत मिटाने के लिए कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिया।

हत्या के बाद आरोपी दोस्तों के साथ बैठकर मछली और शराब पार्टी करते रहे।

विवाद से शुरू होकर बना मौत का प्लान

मृतक गिरिजा शंकर (28), ग्राम भोथली का निवासी और पेशे से राजमिस्त्री था। वह 11 अगस्त को काम पर निकला, लेकिन बीच में ही लौट आया। आखिरी बार उसे उसके साथी मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मधुसूदन को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

मधुसूदन और गिरिजा के बीच कई हफ्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गिरिजा अक्सर उसे गाली-गलौज करता और अपमानित करता था। इससे तंग आकर मधुसूदन ने अपने पांच साथियों—डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी—के साथ हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाकर ले गए नहर किनारे

प्लान के मुताबिक मधुसूदन ने गिरिजा को शराब पिलाने के बहाने राटाकाट रोड के पास नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से मौजूद सभी आरोपियों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान मधुसूदन ने गमछा से गिरिजा का गला घोंट दिया।

हत्या के बाद गमछा पास के तालाब में जलाया गया और गिरिजा का मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंका गया। इसके बाद सभी ने मछली और शराब पार्टी कर “साजिश की जीत” का जश्न मनाया।

पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे

रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि 12 अगस्त को आरंग-राटाकाट रोड पर झाड़ियों में लाश मिली थी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान और पास में बाइक मिलने के बाद हत्या का एंगल मजबूत हुआ। सघन जांच के बाद पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 बाइक और मोबाइल बरामद किए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में पैसों के विवाद से खौफनाक मर्डर, हत्या के बाद मनाई मछली-शराब पार्टी

Raipur,C.G

हत्या के बाद आरोपी दोस्तों के साथ बैठकर मछली और शराब पार्टी करते रहे।

विवाद से शुरू होकर बना मौत का प्लान

मृतक गिरिजा शंकर (28), ग्राम भोथली का निवासी और पेशे से राजमिस्त्री था। वह 11 अगस्त को काम पर निकला, लेकिन बीच में ही लौट आया। आखिरी बार उसे उसके साथी मधुसूदन लोधी के साथ देखा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मधुसूदन को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

मधुसूदन और गिरिजा के बीच कई हफ्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गिरिजा अक्सर उसे गाली-गलौज करता और अपमानित करता था। इससे तंग आकर मधुसूदन ने अपने पांच साथियों—डिगेश्वर लोधी, अजय निशांत, नीलकंठ लोधी, जयप्रकाश लोधी और कमल लोधी—के साथ हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाकर ले गए नहर किनारे

प्लान के मुताबिक मधुसूदन ने गिरिजा को शराब पिलाने के बहाने राटाकाट रोड के पास नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से मौजूद सभी आरोपियों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान मधुसूदन ने गमछा से गिरिजा का गला घोंट दिया।

हत्या के बाद गमछा पास के तालाब में जलाया गया और गिरिजा का मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंका गया। इसके बाद सभी ने मछली और शराब पार्टी कर “साजिश की जीत” का जश्न मनाया।

पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे

रायपुर ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि 12 अगस्त को आरंग-राटाकाट रोड पर झाड़ियों में लाश मिली थी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान और पास में बाइक मिलने के बाद हत्या का एंगल मजबूत हुआ। सघन जांच के बाद पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 बाइक और मोबाइल बरामद किए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/fish-liquid-party-celebrated-after-dreadful-murder-murder-in-raipur-due/article-30592

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.