सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश: “गलत काम करने वालों पर खुली कार्रवाई, पुलिस को पूरी छूट” – डायल-112 सेवा हुई शुरू

Bhopal, MP

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की नई आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 का शुभारंभ किया।

 हरी झंडी दिखाकर सीएम ने गाड़ियों को रवाना किया और स्पष्ट कहा – “कानून तोड़ने वालों के लिए मेरी तरफ से पुलिस को पूरी छूट है, चाहे जितने जवान चाहिए, सरकार उपलब्ध कराएगी।”

सीएम ने डायल-112 को "तेज, आधुनिक और जनता के भरोसे की नई पहचान" बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कैमरों को भी पुलिस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है, जिससे वीआईपी मूवमेंट और बड़ी घटनाओं के समय कार्यकुशलता बढ़ेगी।

डायल-100 से 112 तक का सफर

मध्यप्रदेश में 2015 में शुरू हुई डायल-100 सेवा को अब नया रूप देकर डायल-112 में बदला गया है। सीएम ने बताया कि डायल-100 के बार-बार एक्सटेंशन की फाइल देखकर उन्होंने अंतिम तारीख तय की और 15 अगस्त 2025 को पुरानी सेवा का औपचारिक अंत किया। इसके बाद ढाई महीने में 112 की तैयारी पूरी कर ली गई।

नई सेवा की खासियत

  • हर शिफ्ट में 100 एजेंट वाला अत्याधुनिक कॉन्टैक्ट सेंटर

  • 40 सीटों का डिस्पैच यूनिट और उन्नत BI व MIS टूल्स

  • नागरिकों के नंबर छुपाने के लिए नंबर मास्किंग सुविधा

  • FRV का GPS आधारित फ्लीट मैनेजमेंट

  • डैशबोर्ड, कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस वाहन

  • चैटबॉट और मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत व ट्रैकिंग

  • बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित HRMS सिस्टम

डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि यह 972 करोड़ की पंचवर्षीय योजना है, जो सुरक्षित समाज की दिशा में बड़ा कदम है। कोविड लॉकडाउन में डायल-100 ने लाखों लोगों की मदद की थी, अब 112 उसी भरोसे को और मजबूत बनाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश: “गलत काम करने वालों पर खुली कार्रवाई, पुलिस को पूरी छूट” – डायल-112 सेवा हुई शुरू

Bhopal, MP

 हरी झंडी दिखाकर सीएम ने गाड़ियों को रवाना किया और स्पष्ट कहा – “कानून तोड़ने वालों के लिए मेरी तरफ से पुलिस को पूरी छूट है, चाहे जितने जवान चाहिए, सरकार उपलब्ध कराएगी।”

सीएम ने डायल-112 को "तेज, आधुनिक और जनता के भरोसे की नई पहचान" बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कैमरों को भी पुलिस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है, जिससे वीआईपी मूवमेंट और बड़ी घटनाओं के समय कार्यकुशलता बढ़ेगी।

डायल-100 से 112 तक का सफर

मध्यप्रदेश में 2015 में शुरू हुई डायल-100 सेवा को अब नया रूप देकर डायल-112 में बदला गया है। सीएम ने बताया कि डायल-100 के बार-बार एक्सटेंशन की फाइल देखकर उन्होंने अंतिम तारीख तय की और 15 अगस्त 2025 को पुरानी सेवा का औपचारिक अंत किया। इसके बाद ढाई महीने में 112 की तैयारी पूरी कर ली गई।

नई सेवा की खासियत

  • हर शिफ्ट में 100 एजेंट वाला अत्याधुनिक कॉन्टैक्ट सेंटर

  • 40 सीटों का डिस्पैच यूनिट और उन्नत BI व MIS टूल्स

  • नागरिकों के नंबर छुपाने के लिए नंबर मास्किंग सुविधा

  • FRV का GPS आधारित फ्लीट मैनेजमेंट

  • डैशबोर्ड, कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस वाहन

  • चैटबॉट और मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत व ट्रैकिंग

  • बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित HRMS सिस्टम

डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि यह 972 करोड़ की पंचवर्षीय योजना है, जो सुरक्षित समाज की दिशा में बड़ा कदम है। कोविड लॉकडाउन में डायल-100 ने लाखों लोगों की मदद की थी, अब 112 उसी भरोसे को और मजबूत बनाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-strict-message-open-action-on-those-who/article-30602

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.