स्वतंत्रता दिवस विशेष: ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की ओर आत्मनिर्भरता का संकल्प

Prahlad Singh Patel

आज जब हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, तब देश और दुनिया दोनों स्तरों पर हमारे सामने अनेक चुनौतियां खड़ी हैं। यह समय स्वयं को दृढ़, आत्मसंकल्पित और आत्मसंयमित करने का है।

अशांति से भरे इस दौर में भारत ही वह राष्ट्र है जो विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकता है। यह वही पावन भूमि है जहां भगवान बुद्ध ने कहा था – “क्रोध को प्रेम से जीतो” और “अहिंसा परमो धर्म:”। भारत ने हमेशा इसी राह को अपनाया है।

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। आज दुनिया में रिश्तों में व्यापार खोजा जा रहा है और व्यापार के लिए युद्धभूमियां तैयार की जा रही हैं, जबकि भारत सदा से “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना का पक्षधर रहा है।

भारत के युद्ध – मानवता की रक्षा के लिए

भारत ने इतिहास में अनेक युद्ध लड़े, लेकिन वे सभी धर्मयुद्ध रहे – मानवता और सद्भाव की रक्षा के लिए। श्रीमद्भगवद्गीता में युद्ध को केवल अंतिम विकल्प बताया गया है, जिसे सभी अहिंसक प्रयास विफल होने पर ही अपनाया जाए। यही नीति भारत ने पड़ोसी देशों के साथ भी अपनाई है।

हाल ही में पाकिस्तानी सेना के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका में बयान दिया कि भारत के साथ भविष्य के युद्ध में यदि पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ा तो वह परमाणु युद्ध छेड़ देगा। इस पर मेरे आराध्य श्रीश्री बाबाश्री के वचन याद आते हैं – “पैशाचिक आदतें जब परंपरा बन जाती हैं, तो विकास विनाश में बदल जाता है।” दुर्भाग्य से पाकिस्तान आज इसी मानसिकता में जी रहा है और आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़ता जा रहा है।

अटलजी का अडिग संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद स्पष्ट कहा था – “दुनिया की कोई ताकत हमें हमारे निर्धारित मार्ग से दूर नहीं कर सकती। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।” यह संदेश केवल पाकिस्तान और चीन के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए था कि भारत शांति का समर्थक है, लेकिन अपनी सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

यह स्वतंत्रता दिवस नए संकल्प लेने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए पूरे देश का एकसूत्र में बंधना जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी कह चुके हैं कि हमारी प्रगति में कोई बाहरी शक्ति बाधा नहीं बन सकती, यदि रुकावट है तो वह आंतरिक है, और वह भी हमारे संकल्प से छोटी है।

अटलजी की कविता की पंक्तियां हमें प्रेरित करती हैं –
“न दैन्यं न पलायनम्”
भारत का स्पष्ट संदेश है, न झुकेंगे, न रुकेंगे। यही है ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति आत्मनिर्भरता की सच्ची शुरुआत।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

स्वतंत्रता दिवस विशेष: ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की ओर आत्मनिर्भरता का संकल्प

Prahlad Singh Patel

अशांति से भरे इस दौर में भारत ही वह राष्ट्र है जो विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकता है। यह वही पावन भूमि है जहां भगवान बुद्ध ने कहा था – “क्रोध को प्रेम से जीतो” और “अहिंसा परमो धर्म:”। भारत ने हमेशा इसी राह को अपनाया है।

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। आज दुनिया में रिश्तों में व्यापार खोजा जा रहा है और व्यापार के लिए युद्धभूमियां तैयार की जा रही हैं, जबकि भारत सदा से “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना का पक्षधर रहा है।

भारत के युद्ध – मानवता की रक्षा के लिए

भारत ने इतिहास में अनेक युद्ध लड़े, लेकिन वे सभी धर्मयुद्ध रहे – मानवता और सद्भाव की रक्षा के लिए। श्रीमद्भगवद्गीता में युद्ध को केवल अंतिम विकल्प बताया गया है, जिसे सभी अहिंसक प्रयास विफल होने पर ही अपनाया जाए। यही नीति भारत ने पड़ोसी देशों के साथ भी अपनाई है।

हाल ही में पाकिस्तानी सेना के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका में बयान दिया कि भारत के साथ भविष्य के युद्ध में यदि पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ा तो वह परमाणु युद्ध छेड़ देगा। इस पर मेरे आराध्य श्रीश्री बाबाश्री के वचन याद आते हैं – “पैशाचिक आदतें जब परंपरा बन जाती हैं, तो विकास विनाश में बदल जाता है।” दुर्भाग्य से पाकिस्तान आज इसी मानसिकता में जी रहा है और आर्थिक-सामाजिक रूप से पिछड़ता जा रहा है।

अटलजी का अडिग संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद स्पष्ट कहा था – “दुनिया की कोई ताकत हमें हमारे निर्धारित मार्ग से दूर नहीं कर सकती। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।” यह संदेश केवल पाकिस्तान और चीन के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए था कि भारत शांति का समर्थक है, लेकिन अपनी सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

यह स्वतंत्रता दिवस नए संकल्प लेने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए पूरे देश का एकसूत्र में बंधना जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी कह चुके हैं कि हमारी प्रगति में कोई बाहरी शक्ति बाधा नहीं बन सकती, यदि रुकावट है तो वह आंतरिक है, और वह भी हमारे संकल्प से छोटी है।

अटलजी की कविता की पंक्तियां हमें प्रेरित करती हैं –
“न दैन्यं न पलायनम्”
भारत का स्पष्ट संदेश है, न झुकेंगे, न रुकेंगे। यही है ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति आत्मनिर्भरता की सच्ची शुरुआत।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/pledge-to-self-sufficiency-towards-independence-day-special-ek-india-india/article-30620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.