जबलपुर में युवक की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

Jabalpur, MP

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शंकर नगर में बुधवार दोपहर 40 वर्षीय भैया जी यादव की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

 घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया।

गुरुवार दोपहर, आक्रोशित परिजनों ने भैया जी यादव का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते इलाके में यातायात बाधित हो गया।

पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई के आरोप

परिजनों का कहना है कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पुलिस फुटेज की जांच में लापरवाही कर रही है। उनका मानना है कि फुटेज की सही तरीके से जांच होने पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्दी हो सकती है।

करीब एक घंटे तक चला यह प्रदर्शन तब खत्म हुआ, जब मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की।

48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन

अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना की गंभीरता से जांच हो रही है और 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

आश्वासन मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में युवक की हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

Jabalpur, MP

 घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया।

गुरुवार दोपहर, आक्रोशित परिजनों ने भैया जी यादव का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते इलाके में यातायात बाधित हो गया।

पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई के आरोप

परिजनों का कहना है कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पुलिस फुटेज की जांच में लापरवाही कर रही है। उनका मानना है कि फुटेज की सही तरीके से जांच होने पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जल्दी हो सकती है।

करीब एक घंटे तक चला यह प्रदर्शन तब खत्म हुआ, जब मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की।

48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन

अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना की गंभीरता से जांच हो रही है और 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

आश्वासन मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-murder-of-a-young-man-in-jabalpur-fierce/article-30618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.