छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, भुनेश्वर साहू की बहादुरी ने सभी को किया गौरवान्वित

Raipur,C.G

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 इनमें रायपुर के निरीक्षक भुनेश्वर साहू और दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम शामिल हैं। विशेष रूप से संजय पोटाम के लिए यह तीसरी बार वीरता पदक है।

इसके अलावा, 17 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बार छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के अधिकारी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे, जिनमें दंतेवाड़ा से सबसे अधिक 8 अधिकारी हैं।

निरीक्षक भुनेश्वर साहू की वीरता

रायपुर के निरीक्षक भुनेश्वर कुमार साहू को वीरता पदक उनके अदम्य साहस और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सफल ऑपरेशन के लिए दिया जा रहा है।

साहू ने बताया कि 17 जून 2021 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के निर्देश पर उनकी टीम चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) के लिए रवाना हुई थी। बरसते पानी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच टीम 18 जून की सुबह नक्सलियों के इलाके में पहुंची।

अचानक नक्सलियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में, निरीक्षक साहू ने टीम को संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों का मनोबल बनाए रखा। उनकी बहादुरी और नेतृत्व के कारण टीम सुरक्षित वापस आई।

निरीक्षक साहू अब तक 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। बस्तर रेंज में उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें 15 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, भुनेश्वर साहू की बहादुरी ने सभी को किया गौरवान्वित

Raipur,C.G

 इनमें रायपुर के निरीक्षक भुनेश्वर साहू और दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम शामिल हैं। विशेष रूप से संजय पोटाम के लिए यह तीसरी बार वीरता पदक है।

इसके अलावा, 17 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बार छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के अधिकारी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे, जिनमें दंतेवाड़ा से सबसे अधिक 8 अधिकारी हैं।

निरीक्षक भुनेश्वर साहू की वीरता

रायपुर के निरीक्षक भुनेश्वर कुमार साहू को वीरता पदक उनके अदम्य साहस और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सफल ऑपरेशन के लिए दिया जा रहा है।

साहू ने बताया कि 17 जून 2021 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के निर्देश पर उनकी टीम चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) के लिए रवाना हुई थी। बरसते पानी और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच टीम 18 जून की सुबह नक्सलियों के इलाके में पहुंची।

अचानक नक्सलियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में, निरीक्षक साहू ने टीम को संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों का मनोबल बनाए रखा। उनकी बहादुरी और नेतृत्व के कारण टीम सुरक्षित वापस आई।

निरीक्षक साहू अब तक 25 से अधिक सफल नक्सल अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। बस्तर रेंज में उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें 15 अगस्त 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/11-policemen-of-chhattisgarh-will-get-bravery-medal-bhuneshwar-sahus/article-30590

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.