उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा

JAGRAN DESK

दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी.

दक्षिणी  यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी.

बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है आग कितनी भीषण थी. आग की लपटें और धूएं का गुबार चारों तरफ फैला दिखाई दे रहा है. फुटेज में इमारत में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और रात के समय आसमान में धुआं उठ रहा है. हादसे के दौरान क्लब में की भारी तादाद में लोग मौजूद थे. इस घटना से क्लब में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

क्लब में लोगों ने की थी आतिशबाजी

मैसेडोनिया के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नाइट क्लब पल्स में एक पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी. क्लब में लोगों ने आतिशबाजी की थी, जिसकी वजह से क्लब की छत में आग लग गई. मंत्री ने बताया कि पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान क्लब में करीब एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. मंत्री के मुताबिक इस घटना में जख्मी लोगों को कोकानी के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख

बताया जा रहा है कि स्थानीय संगीत समूह की जोड़ी स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी. इसी दौरान कुछ युवाओं ने आतिशबाजी की. जिसकी चिंगारी से छत में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मैसेडोनिया के अधिकारी आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं. वहीं उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने घटना पर दुख जाहिर किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा

JAGRAN DESK

दक्षिणी  यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी.

बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है आग कितनी भीषण थी. आग की लपटें और धूएं का गुबार चारों तरफ फैला दिखाई दे रहा है. फुटेज में इमारत में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और रात के समय आसमान में धुआं उठ रहा है. हादसे के दौरान क्लब में की भारी तादाद में लोग मौजूद थे. इस घटना से क्लब में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

क्लब में लोगों ने की थी आतिशबाजी

मैसेडोनिया के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नाइट क्लब पल्स में एक पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी. क्लब में लोगों ने आतिशबाजी की थी, जिसकी वजह से क्लब की छत में आग लग गई. मंत्री ने बताया कि पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान क्लब में करीब एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. मंत्री के मुताबिक इस घटना में जख्मी लोगों को कोकानी के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख

बताया जा रहा है कि स्थानीय संगीत समूह की जोड़ी स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी. इसी दौरान कुछ युवाओं ने आतिशबाजी की. जिसकी चिंगारी से छत में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मैसेडोनिया के अधिकारी आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं. वहीं उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने घटना पर दुख जाहिर किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/51-people-died-due-to-fireworks-due-to-fire-in/article-14213

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.