बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Jagran Desk

On

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज महिलाओं के लिए विशेष 'पिंक बस' सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के सरकारी आवास 1 अणे मार्ग से 20 नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया के 6 शहरों में संचालित होंगी।

पिंक बस सेवा में महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग और आपातकालीन अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। फिलहाल, महिला ड्राइवरों की कमी के कारण पुरुष ड्राइवर इन बसों को चला रहे हैं, लेकिन महिला कंडक्टर सभी बसों में तैनात रहेंगी। भविष्य में महिला ड्राइवरों को भी प्रशिक्षण देकर पिंक बस सेवा में शामिल किया जाएगा।

पटना में पिंक बसें चार प्रमुख रूटों पर चलेंगी, जिनमें गांधी मैदान से फुलवारीशरीफ, एम्स-पटना, दानापुर, कुर्जी और एनआईटी-मोड़ से कंकड़बाग ऑटोरिक्शा स्टैंड तक के मार्ग शामिल हैं। किराया न्यूनतम 6 रुपये से लेकर अधिकतम 35 रुपये तक होगा। यात्रियों के लिए प्रीपेड कार्ड, मासिक पास और छात्र पास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इस पहल को महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी यात्रा सुरक्षित होगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा, जिसमें वर्तमान में 80 और पिंक बसें पाइपलाइन में हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

Jagran Desk

पिंक बस सेवा में महिला यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग और आपातकालीन अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। फिलहाल, महिला ड्राइवरों की कमी के कारण पुरुष ड्राइवर इन बसों को चला रहे हैं, लेकिन महिला कंडक्टर सभी बसों में तैनात रहेंगी। भविष्य में महिला ड्राइवरों को भी प्रशिक्षण देकर पिंक बस सेवा में शामिल किया जाएगा।

पटना में पिंक बसें चार प्रमुख रूटों पर चलेंगी, जिनमें गांधी मैदान से फुलवारीशरीफ, एम्स-पटना, दानापुर, कुर्जी और एनआईटी-मोड़ से कंकड़बाग ऑटोरिक्शा स्टैंड तक के मार्ग शामिल हैं। किराया न्यूनतम 6 रुपये से लेकर अधिकतम 35 रुपये तक होगा। यात्रियों के लिए प्रीपेड कार्ड, मासिक पास और छात्र पास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इस पहल को महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी यात्रा सुरक्षित होगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा, जिसमें वर्तमान में 80 और पिंक बसें पाइपलाइन में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chief-minister-nitish-kumar-showed-green-signal-for-women-in/article-21111

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.