- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- VIDEO: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा...
VIDEO: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंदा
Raipur, CG
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय स्कूटी सवार युवती तान्या रेड्डी की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी भयावहता देखी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, तान्या रेड्डी स्कूटी से तेलीबांधा की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को रौंद दिया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारण रिंग रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटाकर रास्ता बहाल किया।
पुलिस ने मृतक युवती के शव को मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि आगे की कार्रवाई जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए