उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा: हर नागरिक को आपातकालीन स्थिति के लिए रहना चाहिए तैयार

Jabalpur, MP

On

जब देश के जवान सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं, तो हर नागरिक की जिम्मेदारी भी और बढ़ जाती है। यह बात मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जबलपुर, जगदीश देवड़ा ने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। देवड़ा ने कहा कि हर नागरिक को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना जरूरी है।

उन्होंने 22 अप्रैल की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वह पूरी देश के लिए एक बड़ा सदमा था, जिसने हमें सतर्क रहने की चेतावनी दी। "हम आतंकवाद के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और इसका जवाब भी बहुत सख्ती से दिया जा रहा है," देवड़ा ने स्पष्ट किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी सराहना की और इसे पूरे देश में लागू करने का सुझाव दिया। देवड़ा ने कहा कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान वे इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरे भारत में शुरू करने की मांग करेंगे। उनका कहना था कि यह प्रशिक्षण बच्चों से लेकर सभी नागरिकों तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि हर कोई किसी भी आपात स्थिति में सक्षम हो।

यह सिविल डिफेंस वॉलिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल के घंटाघर स्थित कल्चरल इंफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से नागरिकों में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जो देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा: हर नागरिक को आपातकालीन स्थिति के लिए रहना चाहिए तैयार

Jabalpur, MP

उन्होंने 22 अप्रैल की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वह पूरी देश के लिए एक बड़ा सदमा था, जिसने हमें सतर्क रहने की चेतावनी दी। "हम आतंकवाद के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और इसका जवाब भी बहुत सख्ती से दिया जा रहा है," देवड़ा ने स्पष्ट किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी सराहना की और इसे पूरे देश में लागू करने का सुझाव दिया। देवड़ा ने कहा कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान वे इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरे भारत में शुरू करने की मांग करेंगे। उनका कहना था कि यह प्रशिक्षण बच्चों से लेकर सभी नागरिकों तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि हर कोई किसी भी आपात स्थिति में सक्षम हो।

यह सिविल डिफेंस वॉलिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल के घंटाघर स्थित कल्चरल इंफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से नागरिकों में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जो देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deputy-chief-minister-deora-said-that-every-citizen-should-stay/article-21107

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.