कोरबा में वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर के डीजल टैंक में विस्फोट, वेल्डर गंभीर रूप से झुलसा

Korba, CG

On

कोरबा के टीपी नगर में शुक्रवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जब एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाके के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और वेल्डिंग कर रहे कर्मचारी दिनेश कुमार बरेठ गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने के बाद बचाव करते हुए भागता नजर रहा है।

चिंगारी से हुआ धमाका, आसपास के वाहन भी खतरे में

यह घटना कोरबा सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर की है। घायल दिनेश कुमार बरेठ, जो कि काशी नगर के रहने वाले हैं और आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का कार्य करते हैं, शुक्रवार को ट्रेलर के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहे थे। टैंक में बचा हुआ डीजल और वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के कारण अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट से ट्रेलर में आग भड़क गई और आसपास खड़े कई वाहन दुकानें आग की चपेट में सकते थे। लेकिन सौभाग्य से वहां मौजूद वाहन आग से बच गए।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी, आग पर पाया नियंत्रण

विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। हालांकि, आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों की बहादुरी की काफी प्रशंसा हो रही है।

घायल वेल्डर का हाल, परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

दिनेश कुमार को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दिनेश की हालत अभी भी चिंताजनक है। दिनेश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई शामिल हैं। परिवार पहले से आर्थिक रूप से कमजोर था, और इस हादसे ने उनकी स्थिति और भी खराब कर दी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

कोरबा में वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर के डीजल टैंक में विस्फोट, वेल्डर गंभीर रूप से झुलसा

Korba, CG

धमाके के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और वेल्डिंग कर रहे कर्मचारी दिनेश कुमार बरेठ गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने के बाद बचाव करते हुए भागता नजर रहा है।

चिंगारी से हुआ धमाका, आसपास के वाहन भी खतरे में

यह घटना कोरबा सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर की है। घायल दिनेश कुमार बरेठ, जो कि काशी नगर के रहने वाले हैं और आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का कार्य करते हैं, शुक्रवार को ट्रेलर के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहे थे। टैंक में बचा हुआ डीजल और वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी के कारण अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट से ट्रेलर में आग भड़क गई और आसपास खड़े कई वाहन दुकानें आग की चपेट में सकते थे। लेकिन सौभाग्य से वहां मौजूद वाहन आग से बच गए।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी, आग पर पाया नियंत्रण

विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। हालांकि, आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों की बहादुरी की काफी प्रशंसा हो रही है।

घायल वेल्डर का हाल, परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

दिनेश कुमार को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दिनेश की हालत अभी भी चिंताजनक है। दिनेश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई शामिल हैं। परिवार पहले से आर्थिक रूप से कमजोर था, और इस हादसे ने उनकी स्थिति और भी खराब कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/explosion-welder-in-the-trailers-diesel-tank-during-welding-in/article-21130

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.