कब है महाशिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व, ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

Dharm Desk

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. इस साल महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर लोगों में संशय है. ऐसे में यहां जानते हैं सही तारीख.

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही इस खास मौके पर 11 घंटे का भद्रा का साया रहेगा. ऐसे में यहां जानते हैं कि कब है महाशिवरात्रि और क्यों हैं इसका महत्व. साथ ही शुभ मुहूर्त, पूजा विधि जानेंगे. वहीं भक्त कैसे भोलेनाथ को प्रसन्न कर मनचाहा फल पा सकेंगे. 

महाशिवरात्रि 2025 कब है 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) का व्रत रखा जाता है. यह तिथि इस साल 26 फरवरी, 2025 की सुबह 11:8 बजे से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 27 फरवरी की सुबह 8:54 बजे पर होगा. ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी. 

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त (Maha Shivratri 2025 Shubh Muhurat)

महाशिवरात्रि के दिन महादेव का जलाभिषेक किया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.

पहला शुभ मुहूर्त- इस दिन सुबह 6:47 बजे से सुबह 9:42 बजे तक जलाभिषेक का पहला शुभ मुहूर्त बन रहा है. 

दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है. 

तीसरा शुभ मुहूर्त- जलाभिषेक करने का दोपहर का मुहूर्त दोपहर 3:25 से शाम 6:08 बजे तक है. 

चौथा शुभ मुहूर्त- इस साल रात्रि में भी जलाभिषेक करने के लिए मुहूर्त बन रहा है. रात 8:54 बजे से लेकर रात 12:01 बजे तक आप जलाभिषेक कर सकते हैं. 

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि का पर्व?

हिंदू धर्म में शिवरात्रि को बेहद शुभ दिन माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूरे मनोभाव से आराधना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव (Lord Shiva) और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए हर साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. इस खास मौके पर देशभर में शिव मंदिरों में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना होती है. साथ ही महाभिषेक किया जाता है. इसके अलावा शिव भक्त महादेव की बारात निकालते हैं.

महाशिवरात्रि पर शिव जी उपासना से मिलता है ये फल

धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी की उपासना और व्रत करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं. महाशिवरात्रि का व्रत करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और जीवन में खुशहाली आती है.

महाशिवरात्रि की पूजा विधि 

1. महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें

2. इसके बाद महादेव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें.

3. इसके बाद मंदिर या घर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. इसके बाद दूध, दही, शहद चढ़ाएं. मां पार्वती को भी जल चढ़ाएं.

4. मां पार्वती और शिव जी को वस्त्र चढ़ाएं

5. शिवजी को चंदन और मां पार्वती को सिंदूर लगाएं.

6. अब महादेव पर बेलपत्र, भांग, गन्ना, धतूरा और फूल चढ़ाएं.

7. जायफल, फल, बेर आदि का भोग.

8. महादेव के मंत्रों का जाप करें.

9. शिव चालीसा करें.

10. मां पार्वती और शिव जी को घी का दीप जलाएं. 

11. अब आरती करें.

12. आखिरी में मां पार्वती और शिव जी को प्रणाम करें. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कब है महाशिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व, ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

Dharm Desk

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. साथ ही इस खास मौके पर 11 घंटे का भद्रा का साया रहेगा. ऐसे में यहां जानते हैं कि कब है महाशिवरात्रि और क्यों हैं इसका महत्व. साथ ही शुभ मुहूर्त, पूजा विधि जानेंगे. वहीं भक्त कैसे भोलेनाथ को प्रसन्न कर मनचाहा फल पा सकेंगे. 

महाशिवरात्रि 2025 कब है 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) का व्रत रखा जाता है. यह तिथि इस साल 26 फरवरी, 2025 की सुबह 11:8 बजे से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 27 फरवरी की सुबह 8:54 बजे पर होगा. ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी. 

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त (Maha Shivratri 2025 Shubh Muhurat)

महाशिवरात्रि के दिन महादेव का जलाभिषेक किया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.

पहला शुभ मुहूर्त- इस दिन सुबह 6:47 बजे से सुबह 9:42 बजे तक जलाभिषेक का पहला शुभ मुहूर्त बन रहा है. 

दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है. 

तीसरा शुभ मुहूर्त- जलाभिषेक करने का दोपहर का मुहूर्त दोपहर 3:25 से शाम 6:08 बजे तक है. 

चौथा शुभ मुहूर्त- इस साल रात्रि में भी जलाभिषेक करने के लिए मुहूर्त बन रहा है. रात 8:54 बजे से लेकर रात 12:01 बजे तक आप जलाभिषेक कर सकते हैं. 

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि का पर्व?

हिंदू धर्म में शिवरात्रि को बेहद शुभ दिन माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूरे मनोभाव से आराधना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव (Lord Shiva) और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए हर साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. इस खास मौके पर देशभर में शिव मंदिरों में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना होती है. साथ ही महाभिषेक किया जाता है. इसके अलावा शिव भक्त महादेव की बारात निकालते हैं.

महाशिवरात्रि पर शिव जी उपासना से मिलता है ये फल

धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी की उपासना और व्रत करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं. महाशिवरात्रि का व्रत करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और जीवन में खुशहाली आती है.

महाशिवरात्रि की पूजा विधि 

1. महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें

2. इसके बाद महादेव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें.

3. इसके बाद मंदिर या घर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. इसके बाद दूध, दही, शहद चढ़ाएं. मां पार्वती को भी जल चढ़ाएं.

4. मां पार्वती और शिव जी को वस्त्र चढ़ाएं

5. शिवजी को चंदन और मां पार्वती को सिंदूर लगाएं.

6. अब महादेव पर बेलपत्र, भांग, गन्ना, धतूरा और फूल चढ़ाएं.

7. जायफल, फल, बेर आदि का भोग.

8. महादेव के मंत्रों का जाप करें.

9. शिव चालीसा करें.

10. मां पार्वती और शिव जी को घी का दीप जलाएं. 

11. अब आरती करें.

12. आखिरी में मां पार्वती और शिव जी को प्रणाम करें. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/when-is-mahashivaratri-know-the-auspicious-time-worship-method-and/article-11574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.