FIDE महिला वर्ल्ड कप: कोनेरु हंपी बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, वैशाली टूर्नामेंट से बाहर

Sports

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरु हंपी ने शतरंज इतिहास में नया अध्याय रचते हुए जॉर्जिया के बटुमी में चल रहे FIDE महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। हंपी ने चीन की सॉन्ग युक्सिन को क्वार्टर फाइनल में हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

रविवार को खेली गई क्वार्टर फाइनल सीरीज के दूसरे गेम में हंपी ने युक्सिन को ड्रॉ पर रोकते हुए पहले गेम में मिली जीत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पहला मुकाबला उन्होंने शनिवार रात जीता था।

हरिका-दिव्या के बीच कांटे की टक्कर

एक अन्य मुकाबले में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ियों हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों के बीच सीरीज का अंतिम और निर्णायक गेम सोमवार को खेला जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि इनमें से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को भी किया पराजित

इससे पहले हंपी ने स्विट्जरलैंड की पूर्व विश्व चैम्पियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

पहली बार चार भारतीय महिला खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

इस बार टूर्नामेंट में भारत की चार महिला खिलाड़ियों — कोनेरु हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख — ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। यह भारतीय महिला शतरंज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

वैशाली का सफर समाप्त

दूसरी ओर, आर. वैशाली को चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तान झोंगयी से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका अभियान यहीं समाप्त हो गया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्होंने कजाकिस्तान की मेरुएर्त कमालिदेनोवा को मात दी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

FIDE महिला वर्ल्ड कप: कोनेरु हंपी बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला, वैशाली टूर्नामेंट से बाहर

Sports

वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। हंपी ने चीन की सॉन्ग युक्सिन को क्वार्टर फाइनल में हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

रविवार को खेली गई क्वार्टर फाइनल सीरीज के दूसरे गेम में हंपी ने युक्सिन को ड्रॉ पर रोकते हुए पहले गेम में मिली जीत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पहला मुकाबला उन्होंने शनिवार रात जीता था।

हरिका-दिव्या के बीच कांटे की टक्कर

एक अन्य मुकाबले में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ियों हरिका द्रोणावल्ली और दिव्या देशमुख के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों के बीच सीरीज का अंतिम और निर्णायक गेम सोमवार को खेला जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि इनमें से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को भी किया पराजित

इससे पहले हंपी ने स्विट्जरलैंड की पूर्व विश्व चैम्पियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

पहली बार चार भारतीय महिला खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

इस बार टूर्नामेंट में भारत की चार महिला खिलाड़ियों — कोनेरु हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख — ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। यह भारतीय महिला शतरंज के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

वैशाली का सफर समाप्त

दूसरी ओर, आर. वैशाली को चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तान झोंगयी से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका अभियान यहीं समाप्त हो गया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्होंने कजाकिस्तान की मेरुएर्त कमालिदेनोवा को मात दी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/fide-womens-world-cup-koneru-hampi-became-the-first-indian/article-28311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.