इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, 27 महीने बाद स्नेह राणा की T20 में वापसी

Sports

On

अगले महीने भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, जहां वह एकदिवसीय और टी20 मुकाबलों की श्रृंखला खेलेगी।

बीसीसीआई की सीनियर विमेंस सेलेक्शन कमेटी ने गुरुवार, 15 मई को इस दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह रही कि अनुभवी स्पिन गेंदबाज स्नेह राणा की लगभग 27 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई है।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मजबूत टीम

टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों के लिए कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर को बरकरार रखा गया है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 28 जून से होगी, जिसमें पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। यह दौरा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

शानदार प्रदर्शन के बाद स्नेह की वापसी

ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने हाल ही में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी, जिसका उन्हें इनाम मिला है। उन्होंने फरवरी 2023 में आखिरी बार टी20 मैच खेला था और अब 27 महीने बाद फिर से इस प्रारूप में वापसी कर रही हैं।

शेफाली वर्मा भी टी20 टीम में शामिल

टीम में एक और बड़ी वापसी हुई है युवा विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की, जो पिछले साल अक्टूबर से किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं थीं। शेफाली ने घरेलू क्रिकेट और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) में दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टी20 स्क्वॉड में चुना गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड

वनडे टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुणधत्ति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

T20 टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुणधत्ति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, 27 महीने बाद स्नेह राणा की T20 में वापसी

Sports

बीसीसीआई की सीनियर विमेंस सेलेक्शन कमेटी ने गुरुवार, 15 मई को इस दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह रही कि अनुभवी स्पिन गेंदबाज स्नेह राणा की लगभग 27 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई है।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मजबूत टीम

टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों के लिए कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर को बरकरार रखा गया है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 28 जून से होगी, जिसमें पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। यह दौरा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

शानदार प्रदर्शन के बाद स्नेह की वापसी

ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने हाल ही में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी, जिसका उन्हें इनाम मिला है। उन्होंने फरवरी 2023 में आखिरी बार टी20 मैच खेला था और अब 27 महीने बाद फिर से इस प्रारूप में वापसी कर रही हैं।

शेफाली वर्मा भी टी20 टीम में शामिल

टीम में एक और बड़ी वापसी हुई है युवा विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की, जो पिछले साल अक्टूबर से किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं थीं। शेफाली ने घरेलू क्रिकेट और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) में दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टी20 स्क्वॉड में चुना गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड

वनडे टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुणधत्ति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

T20 टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुणधत्ति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/indian-womens-cricket-team-declared-for-england-tour-sneh-rana/article-21081

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.