करोंद में गौवंश के कटे हुए अवशेष मिले, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

On

राजधानी के करोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासी गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक गाय के अवशेष छह टुकड़ों में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखते ही कुछ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे बजरंग दल को सूचना मिली थी कि गांव के एक सुनसान इलाके में गौवध किया जा रहा है। दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो दो आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके से कटे हुए गौवंश के अवशेष, भारी मात्रा में खून और एक धारदार हथियार बरामद किया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, दो आरोपी गिरफ्तार

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि गौसेवक श्याम यादव की शिकायत पर पुलिस ने 5-6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मौके से रेहान और अरबाज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी—आलम और सोहैल—फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

गाय को काटने की तैयारी में थी पूरी टीम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मकानों की आड़ में सुनसान क्षेत्र को चुना था, जहां एक और गाय बंधी मिली, जिसे काटने की तैयारी चल रही थी। मौके से मिला एक बका (धारदार हथियार) इस आशंका को और पुष्ट करता है।

पिछले कुछ समय से चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

श्याम यादव ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में गायों का अवैध वध किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे ताकि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी एक ही समुदाय विशेष से हैं।

पुलिस कर रही व्यापक जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से इस गतिविधि में शामिल है और अब तक कितने गौवंश की हत्या की जा चुकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

करोंद में गौवंश के कटे हुए अवशेष मिले, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे बजरंग दल को सूचना मिली थी कि गांव के एक सुनसान इलाके में गौवध किया जा रहा है। दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो दो आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके से कटे हुए गौवंश के अवशेष, भारी मात्रा में खून और एक धारदार हथियार बरामद किया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, दो आरोपी गिरफ्तार

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि गौसेवक श्याम यादव की शिकायत पर पुलिस ने 5-6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मौके से रेहान और अरबाज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी—आलम और सोहैल—फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

गाय को काटने की तैयारी में थी पूरी टीम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मकानों की आड़ में सुनसान क्षेत्र को चुना था, जहां एक और गाय बंधी मिली, जिसे काटने की तैयारी चल रही थी। मौके से मिला एक बका (धारदार हथियार) इस आशंका को और पुष्ट करता है।

पिछले कुछ समय से चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

श्याम यादव ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में गायों का अवैध वध किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे ताकि आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी एक ही समुदाय विशेष से हैं।

पुलिस कर रही व्यापक जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से इस गतिविधि में शामिल है और अब तक कितने गौवंश की हत्या की जा चुकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/case-of-cow-slaughter-in-palasi-village-of-bhopal-heated/article-21105

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.