भोपाल में 31 मई को होगा महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि — पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश सरकार आगामी दिनों में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित ऐतिहासिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने जा रहे महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, 3 जून को पचमढ़ी में जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के राजवाड़ा दरबार हॉल में मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे हैं। उनके व्यक्तित्व और सुशासन से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार "विरासत से विकास की ओर" के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महिला शक्ति को समर्पित होगा महा सम्मेलन

31 मई को होने वाले महा सम्मेलन में प्रदेशभर की दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसमें महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों, कामगार बहनों और "लाड़ली बहना" योजना की लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजनों की श्रृंखला

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में 20 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में भव्य सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • 22 मई को उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में महानाट्य "अहिल्याकथान संनादति" का मंचन होगा।

  • 23 मई को उज्जैन के महिदपुर में महिला कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  • 29 मई को इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में महानाट्य "शिवयोगिनी अहिल्या" प्रस्तुत किया जाएगा।

  • 31 मई को इंदौर के राजवाड़ा परिसर में समापन समारोह होगा जिसमें लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक

जनजातीय गौरव को सम्मान देते हुए 3 जून को पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक राज्य की विरासत और आदिवासी योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का प्रयास है।

किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश ने इस वर्ष 9 लाख किसानों से लगभग 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है, जो पिछले वर्ष से 30 लाख मीट्रिक टन अधिक है। सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान किसानों को किया है। इसमें 1.25 लाख महिला किसान भी शामिल हैं।

राहवीर योजना के क्रियान्वयन पर पीएम को धन्यवाद

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को राहवीर योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25,000 रुपये तक का इनाम मिलेगा। योजना का क्रियान्वयन राज्य में शुरू कर दिया गया है।

परंपरा और संस्कृति का सम्मान

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने पारंपरिक धोती पहनकर बैठक में भाग लिया। साथ ही लालबाग पैलेस परिसर में 100 करोड़ रुपये की लागत से देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के निर्माण की घोषणा की गई है। यह स्मारक उनकी विरासत, मूल्यों और योगदान को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 31 मई को होगा महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि — पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के राजवाड़ा दरबार हॉल में मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे हैं। उनके व्यक्तित्व और सुशासन से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार "विरासत से विकास की ओर" के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महिला शक्ति को समर्पित होगा महा सम्मेलन

31 मई को होने वाले महा सम्मेलन में प्रदेशभर की दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसमें महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों, कामगार बहनों और "लाड़ली बहना" योजना की लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजनों की श्रृंखला

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में 20 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में भव्य सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • 22 मई को उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में महानाट्य "अहिल्याकथान संनादति" का मंचन होगा।

  • 23 मई को उज्जैन के महिदपुर में महिला कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

  • 29 मई को इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में महानाट्य "शिवयोगिनी अहिल्या" प्रस्तुत किया जाएगा।

  • 31 मई को इंदौर के राजवाड़ा परिसर में समापन समारोह होगा जिसमें लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक

जनजातीय गौरव को सम्मान देते हुए 3 जून को पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक राज्य की विरासत और आदिवासी योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का प्रयास है।

किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश ने इस वर्ष 9 लाख किसानों से लगभग 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है, जो पिछले वर्ष से 30 लाख मीट्रिक टन अधिक है। सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान किसानों को किया है। इसमें 1.25 लाख महिला किसान भी शामिल हैं।

राहवीर योजना के क्रियान्वयन पर पीएम को धन्यवाद

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को राहवीर योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25,000 रुपये तक का इनाम मिलेगा। योजना का क्रियान्वयन राज्य में शुरू कर दिया गया है।

परंपरा और संस्कृति का सम्मान

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने पारंपरिक धोती पहनकर बैठक में भाग लिया। साथ ही लालबाग पैलेस परिसर में 100 करोड़ रुपये की लागत से देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के निर्माण की घोषणा की गई है। यह स्मारक उनकी विरासत, मूल्यों और योगदान को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-empowerment-maha-sammelan-will-be-held-in-bhopal-on/article-21617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.