दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 3 अन्य भारतीय एथलीट भी होंगे एक्शन में

Sports

On

भारत के गोल्डन बॉय और ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा आज रात दोहा में होने वाली डायमंड लीग 2025 में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। इस प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट में इस बार भारत के चार एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो कि डायमंड लीग में अब तक का भारत का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है।

रात 10 बजे से शुरू होगा भारतीय एथलीट्स का एक्शन

भारतीय समयानुसार, रात 10:13 बजे जैवलिन थ्रो इवेंट की शुरुआत होगी, जिसमें नीरज चोपड़ा के साथ किशोर जेना भी मैदान में होंगे। वहीं, पुरुषों की 5000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी भाग लेंगी।

नीरज बनाम पीटर्स – बड़ी टक्कर

नीरज चोपड़ा को इस बार भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके सामने होंगे ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जो दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। इसके अलावा, जर्मनी के जूलियन वेबर, चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, और कीनिया के जूलियस येगो जैसे दिग्गज भी इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा हैं।

2024 में नीरज चूके थे खिताब से 0.01 मीटर से

पिछले साल के डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था, लेकिन एंडरसन पीटर्स ने उन्हें 0.01 मीटर के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अन्य भारतीय प्रतिभागी:

  • किशोर जेना: दूसरी बार डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं। 2024 में 76.31 मीटर थ्रो कर नौवें स्थान पर रहे थे।

  • गुलवीर सिंह: पुरुषों की 5000 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, डायमंड लीग में करेंगे डेब्यू।

  • पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लेंगी। वे इस इवेंट में भी नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

डायमंड लीग: जानिए क्या है यह टूर्नामेंट?

डायमंड लीग विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित एथलेटिक्स सीरीज है, जिसमें ट्रैक और फील्ड के 16 इवेंट होते हैं। इसका आयोजन हर साल मई से सितंबर तक दुनिया के अलग-अलग शहरों में होता है। सीरीज का समापन डायमंड लीग फाइनल से होता है, जहां विजेताओं को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया जाता है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं। इन अंकों के आधार पर टॉप-10 एथलीट्स फाइनल में जगह बनाते हैं।

कहां देखें लाइव?

भारत में दर्शक दोहा डायमंड लीग 2025 का लाइव प्रसारण डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, 3 अन्य भारतीय एथलीट भी होंगे एक्शन में

Sports

रात 10 बजे से शुरू होगा भारतीय एथलीट्स का एक्शन

भारतीय समयानुसार, रात 10:13 बजे जैवलिन थ्रो इवेंट की शुरुआत होगी, जिसमें नीरज चोपड़ा के साथ किशोर जेना भी मैदान में होंगे। वहीं, पुरुषों की 5000 मीटर रेस में गुलवीर सिंह और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी भाग लेंगी।

नीरज बनाम पीटर्स – बड़ी टक्कर

नीरज चोपड़ा को इस बार भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके सामने होंगे ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जो दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। इसके अलावा, जर्मनी के जूलियन वेबर, चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, और कीनिया के जूलियस येगो जैसे दिग्गज भी इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा हैं।

2024 में नीरज चूके थे खिताब से 0.01 मीटर से

पिछले साल के डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था, लेकिन एंडरसन पीटर्स ने उन्हें 0.01 मीटर के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अन्य भारतीय प्रतिभागी:

  • किशोर जेना: दूसरी बार डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं। 2024 में 76.31 मीटर थ्रो कर नौवें स्थान पर रहे थे।

  • गुलवीर सिंह: पुरुषों की 5000 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, डायमंड लीग में करेंगे डेब्यू।

  • पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लेंगी। वे इस इवेंट में भी नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

डायमंड लीग: जानिए क्या है यह टूर्नामेंट?

डायमंड लीग विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित एथलेटिक्स सीरीज है, जिसमें ट्रैक और फील्ड के 16 इवेंट होते हैं। इसका आयोजन हर साल मई से सितंबर तक दुनिया के अलग-अलग शहरों में होता है। सीरीज का समापन डायमंड लीग फाइनल से होता है, जहां विजेताओं को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया जाता है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं। इन अंकों के आधार पर टॉप-10 एथलीट्स फाइनल में जगह बनाते हैं।

कहां देखें लाइव?

भारत में दर्शक दोहा डायमंड लीग 2025 का लाइव प्रसारण डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/neeraj-chopra-will-land-in-doha-diamond-league-3-other/article-21083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.