छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द: 24 दिनों तक यात्री होंगे परेशान, बिहार-महाराष्ट्र-हैदराबाद जाने वाले यात्रियों पर असर

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी की खबर सामने आई है। रेलवे ने बिलासपुर जोन के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 16 अगस्त से 10 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है।

इसके चलते 16 प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और कुछ को बीच रास्ते से ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है।

24 दिन तक रहेगा असर, यात्री परेशान

रेलवे के इस निर्णय से बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और हैदराबाद की ओर जाने वाले हजारों यात्री प्रभावित होंगे। खास बात यह है कि रद्द की गई ट्रेनों में से कई के लिए पहले से बुकिंग हो चुकी है, लेकिन रेलवे ने यात्रियों के लिए किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

बरसात के मौसम में बढ़ी परेशानियां

मानसून सीजन में जब लोग पहले से ही यात्रा को लेकर सतर्क रहते हैं, ऐसे समय में ट्रेनों का अचानक रद्द होना यात्रियों की मुसीबत को दोगुना कर रहा है। यात्रियों को अब यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारणी की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18477): 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त व 8 सितंबर को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश तक कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।

  • उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478): 26, 28, 30 अगस्त व 1, 8, 9 सितंबर को योगनगरी ऋषिकेश से पुरी तक ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी, कटक होते हुए चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट / आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 23, 25 अगस्त से 1, 8 व 9 सितंबर तक राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

  • 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस: 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर तक दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।

प्रशासन की सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने ट्रेन नंबर, रूट और समय की पुष्टि अवश्य कर लें। आवश्यक जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त की जा सकती है। यार्ड मॉडर्नाइजेशन का यह कार्य 24 दिनों तक चलेगा, जिसके बाद ट्रैफिक बहाली की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द: 24 दिनों तक यात्री होंगे परेशान, बिहार-महाराष्ट्र-हैदराबाद जाने वाले यात्रियों पर असर

Bilaspur, CG

इसके चलते 16 प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और कुछ को बीच रास्ते से ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है।

24 दिन तक रहेगा असर, यात्री परेशान

रेलवे के इस निर्णय से बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और हैदराबाद की ओर जाने वाले हजारों यात्री प्रभावित होंगे। खास बात यह है कि रद्द की गई ट्रेनों में से कई के लिए पहले से बुकिंग हो चुकी है, लेकिन रेलवे ने यात्रियों के लिए किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

बरसात के मौसम में बढ़ी परेशानियां

मानसून सीजन में जब लोग पहले से ही यात्रा को लेकर सतर्क रहते हैं, ऐसे समय में ट्रेनों का अचानक रद्द होना यात्रियों की मुसीबत को दोगुना कर रहा है। यात्रियों को अब यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारणी की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18477): 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त व 8 सितंबर को पुरी से योगनगरी ऋषिकेश तक कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।

  • उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478): 26, 28, 30 अगस्त व 1, 8, 9 सितंबर को योगनगरी ऋषिकेश से पुरी तक ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी, कटक होते हुए चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट / आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 23, 25 अगस्त से 1, 8 व 9 सितंबर तक राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।

  • 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस: 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर तक दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।

प्रशासन की सलाह

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने ट्रेन नंबर, रूट और समय की पुष्टि अवश्य कर लें। आवश्यक जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त की जा सकती है। यार्ड मॉडर्नाइजेशन का यह कार्य 24 दिनों तक चलेगा, जिसके बाद ट्रैफिक बहाली की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/16-trains-passing-through-chhattisgarh-can-cancel-passengers-for-24/article-26908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.