सतना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Satna, MP

On

जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया गांव के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस नंदनी ट्रेवल्स की थी जो सतना से जैतवारा की ओर जा रही थी। रास्ते में हटिया गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे बस पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सा टीम द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद अस्पताल में सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस स्वयं पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बस चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने तथा बस के फिटनेस प्रमाण पत्र को रद्द करने के लिए आरटीओ को आदेश जारी किए हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

सतना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Satna, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस नंदनी ट्रेवल्स की थी जो सतना से जैतवारा की ओर जा रही थी। रास्ते में हटिया गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे बस पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सा टीम द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद अस्पताल में सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस स्वयं पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बस चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने तथा बस के फिटनेस प्रमाण पत्र को रद्द करने के लिए आरटीओ को आदेश जारी किए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/severe-road-accident-in-satna-overturned-a-bus-full-of/article-20907

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.