7 साल में 62 हाथियों की मौत: सरगुजा संभाग में लटके बिजली के तार बने जानलेवा, 50 करोड़ खर्च के बाद भी समाधान अधूरा

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बीते 7 वर्षों में 62 हाथियों की मौत ने वन्यजीव संरक्षण की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।

 इनमें से 39 हाथियों की मौत का प्रमुख कारण बिजली के झूलते तारों से करंट लगना रहा। हैरानी की बात यह है कि लाखों की योजनाएं, करोड़ों का खर्च और विभागीय दावों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बिजली के झूलते तार बने 'मौत की लाइन'

सरगुजा और सूरजपुर जिलों में करीब 270 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली के तार सिर्फ 7-10 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। जबकि हाथियों की औसत ऊंचाई 9 से 11 फीट होती है, जिससे वे इन तारों की चपेट में आ जाते हैं। प्रतापपुर, मैनपाट और रामचंद्रपुर जैसे इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां झुके खंभे और लटकते तार सीधे हाथियों के रास्ते में हैं।

जंगल कम, टकराव ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ सरगुजा जिले में ही 7 वर्षों में 10 हजार हेक्टेयर जंगल क्षेत्र खत्म हो चुका है। इसके साथ ही 12 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र दिए गए, जिससे इंसानी गतिविधियां हाथियों के रास्ते में आ गई हैं। नतीजा – मानव-हाथी संघर्ष और मौतें।

50 करोड़ खर्च, फिर भी सिर्फ 30% कार्य पूरा

सरकार ने इन वर्षों में हाथियों की सुरक्षा और टकराव रोकने के लिए करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन बिजली कंपनी अब तक सिर्फ 30% झूलते तार ही दुरुस्त कर पाई है। सरगुजा बिजली विभाग के EE यशवंत शिलेदार का कहना है कि दिसंबर 2025 तक बाकी काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

हाई-वोल्टेज से खतरे में जानवरों की जान

  • बलरामपुर में 11 केवी और 33 केवी के तार 44 जगहों पर झूल रहे हैं

  • मैनपाट, प्रतापपुर, करंजवार, सिघरा में झुके हुए खंभे और तार खुले रूप से लटके हैं

  • सूरजपुर जिले में 77 गांव हाथियों के विचरण क्षेत्र में आते हैं, पर यहां तारों की ऊंचाई बेहद कम है

हाथियों के लिए क्यों घातक हैं ये तार?

हाथी जब सूंड उठाते हैं, या ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हैं, तब वे सीधे बिजली की चपेट में आ जाते हैं। फसल के लालच या जंगलों की कमी से जब वे गांवों की ओर आते हैं, तो ये तार उनके लिए ‘मौत का जाल’ बन जाते हैं। कई जगहों पर शिकार के लिए जानबूझकर बिछाए गए करंट वाले तार भी बड़ा खतरा हैं।

वन विभाग ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी, कार्रवाई अधूरी

सरगुजा के CCF वी. माथेश्वरन ने पुष्टि की कि प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट बिजली विभाग को सौंप दी गई है। हाल ही में एक बैठक में कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं, पर जमीनी स्तर पर सुधार बेहद धीमा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

7 साल में 62 हाथियों की मौत: सरगुजा संभाग में लटके बिजली के तार बने जानलेवा, 50 करोड़ खर्च के बाद भी समाधान अधूरा

Surguja, CG

 इनमें से 39 हाथियों की मौत का प्रमुख कारण बिजली के झूलते तारों से करंट लगना रहा। हैरानी की बात यह है कि लाखों की योजनाएं, करोड़ों का खर्च और विभागीय दावों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बिजली के झूलते तार बने 'मौत की लाइन'

सरगुजा और सूरजपुर जिलों में करीब 270 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली के तार सिर्फ 7-10 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। जबकि हाथियों की औसत ऊंचाई 9 से 11 फीट होती है, जिससे वे इन तारों की चपेट में आ जाते हैं। प्रतापपुर, मैनपाट और रामचंद्रपुर जैसे इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां झुके खंभे और लटकते तार सीधे हाथियों के रास्ते में हैं।

जंगल कम, टकराव ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ सरगुजा जिले में ही 7 वर्षों में 10 हजार हेक्टेयर जंगल क्षेत्र खत्म हो चुका है। इसके साथ ही 12 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र दिए गए, जिससे इंसानी गतिविधियां हाथियों के रास्ते में आ गई हैं। नतीजा – मानव-हाथी संघर्ष और मौतें।

50 करोड़ खर्च, फिर भी सिर्फ 30% कार्य पूरा

सरकार ने इन वर्षों में हाथियों की सुरक्षा और टकराव रोकने के लिए करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन बिजली कंपनी अब तक सिर्फ 30% झूलते तार ही दुरुस्त कर पाई है। सरगुजा बिजली विभाग के EE यशवंत शिलेदार का कहना है कि दिसंबर 2025 तक बाकी काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

हाई-वोल्टेज से खतरे में जानवरों की जान

  • बलरामपुर में 11 केवी और 33 केवी के तार 44 जगहों पर झूल रहे हैं

  • मैनपाट, प्रतापपुर, करंजवार, सिघरा में झुके हुए खंभे और तार खुले रूप से लटके हैं

  • सूरजपुर जिले में 77 गांव हाथियों के विचरण क्षेत्र में आते हैं, पर यहां तारों की ऊंचाई बेहद कम है

हाथियों के लिए क्यों घातक हैं ये तार?

हाथी जब सूंड उठाते हैं, या ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हैं, तब वे सीधे बिजली की चपेट में आ जाते हैं। फसल के लालच या जंगलों की कमी से जब वे गांवों की ओर आते हैं, तो ये तार उनके लिए ‘मौत का जाल’ बन जाते हैं। कई जगहों पर शिकार के लिए जानबूझकर बिछाए गए करंट वाले तार भी बड़ा खतरा हैं।

वन विभाग ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी, कार्रवाई अधूरी

सरगुजा के CCF वी. माथेश्वरन ने पुष्टि की कि प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट बिजली विभाग को सौंप दी गई है। हाल ही में एक बैठक में कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं, पर जमीनी स्तर पर सुधार बेहद धीमा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/62-elephants-died-in-7-years-the-solution-became-incomplete/article-27538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.