भिंड के लहार में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: 20 मिनट में चलीं 40 गोलियां, एक युवक की मौके पर मौत

Bhind, MP

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार कस्बे में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई जब दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में घातक फायरिंग में बदल गया।

 20 मिनट में लगभग 40 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें 46 वर्षीय मोनू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सिर और पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद पहुंचा गोलियों तक

घटना सुबह करीब 11 बजे लहार थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मोनू चौधरी और दुबे परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को जब मोनू अपने घर की ओर जा रहा था, तब दुबे परिवार के कुछ युवकों ने उसे अपशब्द कहे। जवाब देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि हथियार निकल आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई

30 से 40 राउंड चलीं गोलियां, सिर और पीठ में लगी मोनू को गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुबे पक्ष ने हवाई फायरिंग की, लेकिन जैसे ही यह बात मोनू के पक्ष को पता चली, वे भी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों ओर से खुलेआम गोलियां चलीं। इस भीषण गोलीबारी में मोनू को दो गोलियां लगीं — एक सिर में और दूसरी पीठ में

घायल को अस्पताल पहुंचाने में भी आई मुश्किल

फायरिंग रुकने के बाद मोनू को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन सीधे रास्ते से ले जाना जोखिम भरा था। साथी उसे पीछे की गलियों से घुमाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने की पुष्टि, पुलिस जुटी जांच में

भिंड एसपी असित यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हुई है और एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पहले से था तनाव, पुलिस को थी जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी थी और मोहल्ले में तनाव बना रहता था। लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस स्थिति की जानकारी पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल बन गया है। स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भिंड के लहार में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: 20 मिनट में चलीं 40 गोलियां, एक युवक की मौके पर मौत

Bhind, MP

 20 मिनट में लगभग 40 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें 46 वर्षीय मोनू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सिर और पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद पहुंचा गोलियों तक

घटना सुबह करीब 11 बजे लहार थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मोनू चौधरी और दुबे परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को जब मोनू अपने घर की ओर जा रहा था, तब दुबे परिवार के कुछ युवकों ने उसे अपशब्द कहे। जवाब देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि हथियार निकल आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई

30 से 40 राउंड चलीं गोलियां, सिर और पीठ में लगी मोनू को गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दुबे पक्ष ने हवाई फायरिंग की, लेकिन जैसे ही यह बात मोनू के पक्ष को पता चली, वे भी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों ओर से खुलेआम गोलियां चलीं। इस भीषण गोलीबारी में मोनू को दो गोलियां लगीं — एक सिर में और दूसरी पीठ में

घायल को अस्पताल पहुंचाने में भी आई मुश्किल

फायरिंग रुकने के बाद मोनू को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन सीधे रास्ते से ले जाना जोखिम भरा था। साथी उसे पीछे की गलियों से घुमाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने की पुष्टि, पुलिस जुटी जांच में

भिंड एसपी असित यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी में एक युवक की मौत हुई है और एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पहले से था तनाव, पुलिस को थी जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी थी और मोहल्ले में तनाव बना रहता था। लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस स्थिति की जानकारी पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल बन गया है। स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bloody-conflict-between-two-sides-in-bhinds-lahar-40-bullets/article-29272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.