विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में छत्तीसगढ़ के 75 युवा, पीएम मोदी से करेंगे चर्चा

CG

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी देशभर के युवाओं से विकसित भारत 2027 को लेकर चर्चा करेंगे.

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 80 हजार से ज्यादा युवाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया. रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पिछले 26 और 27 दिसंबर को यूथ डॉयलाग सम्पन्न हुआ.

छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं का विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में चयन: विकास भी विरासत भी की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से ज्यादा पंजीकृत वॉलेंटियर्स और स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विवज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 80 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया. ऑनलाइन क्विज में क्वॉलीफाइड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया. इनमें से कुल 228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया.

VIKSIT BHARAT YOUNG LEADER DIALOGUE
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के प्रतिभागी
 
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप में युवा प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने अपना विजन विषय विशेषज्ञों के सामने पेश किया. इनमें चयनित 75 युवा मंगलवार को नई दिल्ली रवाना हुए. जो 11 और 12 जनवरी को भारत मंडपम् में विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भारत को विकसित बनाने का विजन के बारे में चर्चा करेंगे.

VIKSIT BHARAT YOUNG LEADER DIALOGUE
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिभागियों को दी बधाई 
 
विष्णुदेव साय, रमन सिंह ने युवाओं को दी बधाई: दिल्ली रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव और खेल व युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों ने सभी प्रतिभागियों से बात की. सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 75 प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम ने प्रतिभागियों से कहा कि "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया इसी आत्मविश्वास से बात रखना."

सीएम साय ने प्रतिभागियों से कहा कि भी प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, यह प्रदेश की तरुण-पीढ़ी के लिए एक मिसाल है.सभी प्रतिभागी 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' की भावना से अपना बेहतर प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि प्रदेश को विकसित भारत की संकल्पना से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने, संकल्पना को लेकर अपनी राय रखने और प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन मिलने का अवसर मिला है. सिंह ने प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

VIKSIT BHARAT YOUNG LEADER DIALOGUE
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के प्रतिभागियों से बात करते हुए मंत्री 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस अखिल भारतीय स्तर के आयोजन में छत्तीसगढ़ से 75 प्रतिभागियों का चयन प्रदेश की युवा पीढ़ी की सकारात्मक सोच और रचनात्मकता की ऊंची उड़ान है जो आगे चलकर विकसित भारत का निर्माण करने में अपनी भूमिका निभाएगी. मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. वर्मा ने कहा कि इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके छत्तीसगढ़ के युवा विकसित भारत के संकलप को धरातल पर साकार करेंगे.

युवा दिवस पर देशभर के युवाओं से चर्चा करेंगे पीएम मोदी: 11 और 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग' होने जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे. पीएम मोदी पूरे देशभर के बच्चों से विकसित भारत की कल्पना के बारे में चर्चा करेंगे. यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं से प्रधानमंत्री मोदी बात करेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/75-youth-of-chhattisgarh-will-discuss-with-pm-modi-in/article-7360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.